फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RCB hero Yash Dayal becomes inspiration for new players, father gets emotional after talking to him

Prayagraj : आरसीबी के हीरो यश दयाल बने नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा, अपने प्रदर्शन से बनाई पहचान

Mon, 20 May 2024 03:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2024 03:08 PM IST
सार

आईपीएल-2024 की नीलामी हुई तो गुजरात ने यश को रिलीज कर दिया। आरसीबी ने यश को और भी बेहतर रकम में अपनी टीम से जोड़ा। एक बार फिर यश दयाल के लिए परिस्थितियां ठीक पिछले साल की तरह आई। आरसीबी और चेन्नई के बीच करो या मरो का मुकाबला यश दयाल पर निर्भर हो गया।

विज्ञापन
RCB hero Yash Dayal becomes inspiration for new players, father gets emotional after talking to him
यश दयाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग-2023 में गुजरात और कोलकाता की टीम के बीच मैच खेला जा रहा था। कोलकाता की टीम को जीत के लिए छह गेंद पर 29 रन की दरकार थी। संगमनगरी के तेज गेंदबाज यश दयाल गेंदबाजी करने आए। सामने स्ट्राइक पर उमेश यादव थे। पहली गेंद पर सिंगल रन आया। स्ट्राइक रिंकू सिंह के पास आई। अब पांच गेंद पर 28 रन चाहिए थे और यश दयाल की पांचों गेंद पर रिंकू सिंह ने छक्के जड़कर कोलकाता के जबड़े से जीत छीन ली। यश दयाल की आंख से आंसू आ गए। मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक यश का लोगों ने हौसला बढ़ाया। यश तनाव में रहने लगे, महीनों तक किसी से बात नहीं की।

विज्ञापन

आईपीएल-2024 की नीलामी हुई तो गुजरात ने यश को रिलीज कर दिया। आरसीबी ने यश को और भी बेहतर रकम में अपनी टीम से जोड़ा। एक बार फिर यश दयाल के लिए परिस्थितियां ठीक पिछले साल की तरह आई। आरसीबी और चेन्नई के बीच करो या मरो का मुकाबला यश दयाल पर निर्भर हो गया। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अंतिम ओवर में 17 रन बचाना था। स्ट्राइक पर खतरनाक बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा मौजूद थे।

विज्ञापन

यश की पहली ही गेंद पर धोनी ने 110 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। लेकिन इस बार यश ने अगली गेंद पूरे आत्मविश्वास के साथ डाली और महेंद्र सिंह धोनी को आउट कर दिया। इसके बाद की चार गेंद पर महज एक रन देकर यश ने न सिर्फ जीत बल्कि आरसीबी को क्वालीफायर मुकाबले का टिकट भी थमा दिया। एक साल के भीतर यश ने सभी खिलाड़ियों को सीख दे दी कि दिन अच्छा या बुरा हो सकता है, लेकिन आपकी योग्यता को कोई भी नहीं नकार सकता है। वह खुद आपका परिचय दुनिया से करा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यश के पिता चंद्रपाल दयाल अमर उजाला से बातचीत करते हुए भावुक हो उठे। कहा पांच छक्के का दर्द यश को हमेशा चुभता रहा है। ऐसे मैच ऐसे जख्मों को भरने का काम करते हैं। अब टीम चैंपियन बने भगवान से यही प्रार्थना है। मां राधा दयाल व बहन सूची दयाल ने कहा कि यश से बात हुई तो वह कुछ भी बोलने के बजाय बस खुशियों के आंसू रोता रहा। यह एक बड़ा दिन था, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। यश के इस प्रदर्शन से पूरे परिवार में उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed