फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Razor attack on student after a fight in hostel

हॉस्टल में मारपीट के बाद छात्र पर उस्तरे से हमला

Mon, 02 Dec 2019 02:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Razor attack on student after a fight in hostel
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग में मारपीट के बाद छात्र मो. राशिद पर उस्तरे से हमला किया गया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। उसने तहरीर देकर हॉस्टल के ही पांच छात्रों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजीपुर निवासी राशिद इविवि में परास्नातक का छात्र है। उसकी ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह मुस्लिम बोर्डिंग हाउस के कमरा नंबर 78 में रहता है। आरोप है कि शनिवार शाम वह टहलने जा रहा था। इसी दौरान इस्तखार अहमद, मो. आकिब, तबरेज सुहैल, मो. हाशिम व शकील शाह ने उसे घेरकर गालीगलौच की। साथ ही लाठी डंडों के साथ ही उस्तरे से उस पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसके सीने व पीठ में चोट आई। उसने यह भी बताया कि सभी आरोपी हॉस्टल के ही रहने वाले हैं। कुछ दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर उस पर हमला किया गया। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि दो दिन पहले हुए विवाद के बाद राशिद को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया था। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed