{"_id":"605639ec8ebc3e59012ba320","slug":"raw-liquor-found-from-within-the-boundary-of-the-power-house-in-hanumanganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानगंज में पॉवर हाऊस की बाउंड्री के भीतर से मिली कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानगंज में पॉवर हाऊस की बाउंड्री के भीतर से मिली कच्ची शराब
Sun, 21 Mar 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : demo pic
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा और मुसहा गांव में शनिवार को आबकारी टीम ने दबिश दी। कोटवा गांव में शराब कारोबारियों ने पॉवर हाऊस की बाउंड्री के भीतर भी शराब छिपाकर रखी थी, जिसे नष्ट कराया गया। शराब बनाने के उपकरण के साथ दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, झूंसी के छतनाग गांव से भी अवैध कच्ची शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।
जहरीली शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आबकारी निरीक्षक फूलपुर नेहा कुमारी सिंह और आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दल अमित कुमार की अगुवाई में कोटवा और मुसहा गांव में दबिश दी गई। इस दौरान कोटवा बिजली उपकेंद्र की बाउंड्री के भीतर से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की गई। ग्रामीणों की माने तो शराब तस्कर लंबे वक्त से उपकेंद्र की बाउंड्री के भीतर शराब बनाने के बाद छिपाकर रखते थे।
मामले की शिकायत बिजली विभाग के अफसरों से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आबकारी निरीक्षक नेहा कुमारी ने बताया कि उपकेंद्र के भीतर मिली शराब और लहन को वहीं नष्ट कर दिया गया। यहां से 25 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा आठ क्विंटल लहन मिला था। दो कि खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं झूंसी के छतनाग गांव से शराब कारोबारी मानिकचंद्र को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब और एक किलो यूरिया बरामद हुआ है।