फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rates of vegetables by mandi released

मंडी में 17 अप्रैल तक का जारी किया रेट

Thu, 16 Apr 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
rates of vegetables by mandi released
मुंडेरा मंडी में अब बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। इस संबंध में मंडी सचिव की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यहां बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले लोगों से पहली बार 200 और दोबारा पकड़े जाने पर 400 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। इस बीच कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से 17 अप्रैल तक सब्जी एवं फलों के थोक दाम का निर्धारण किया गया है। मंडी समिति द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार इस बार टमाटर एवं अन्य हरी सब्जियों के दाम में गिरावट आई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन लगने के बाद से लगातार मंडी सचिव एवं सब्जी और फल के कारोबारी बैठक कर हर तीन-तीन दिन के अंतराल पर सब्जी एवं फल का थोक रेट निर्धारित करते हैं। इसी कड़ी में बुधवार 15 अप्रैल को मंडी परिसर में हुई बैठक के बाद 17 अप्रैल तक के लिए फल एवं सब्जी के रेट का निर्धारण किया गया। बीते दिनों मंडी में टमाटर एवं कुछ अन्य हरी सब्जियों के दाम में इजाफा किया गया था। लेकिन इस बार तमाम सब्जियों एवं फल के दाम में गिरावट आई है। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि मंडी में टमाटर का थोक रेट 15 से 20 रुपये किलो निर्धारित किया गया है। इसी तरह भिंडी, कटहल, हरी मिर्च आदि के दाम कुछ कम हुआ है। आलू, प्याज का दाम बीते कुछ दिनों की तरह इस बार भी स्थिर ही है। कच्चा केला का दाम भी 15 से 20 रुपये की बजाय 10 से 15 रुपये किलो निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed