फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rashid Durrani, who shot Irfan and carried a reward of Rs 25,000, arrested

Prayagraj News: इरफान को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी राशिद दुर्रानी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Rashid Durrani, who shot Irfan and carried a reward of Rs 25,000, arrested
प्रॉपर्टी डीलर इरफान हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी राशिद दुर्रानी। स्रोत : पुलिस
करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहा के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी के भाई राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में पता चला कि राशिद ने ही इरफान को 315 बोर के तमंचे से गोली मारी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को आरोपी को करेली थाना क्षेत्र के बरखंडी महादेव मोड़ के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही इरफान को गोली मारी थी। इसके बाद उसने पहले अलग-अलग रूट से ट्रक पर सवार होकर बेंगलूरू और फिर झारखंड में अपने छिपने का ठिकाना बनाया था। इस बीच वह परिवार से मिलने प्रयागराज आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

आसिफ के बारे में नहीं कोई जानकारी...
पुलिस पूछताछ में आरोपी राशिद ने बताया कि वारदात के बाद तमंचा आसिफ को दे दिया था। इसके बाद सभी आरोपी अलग-अलग फरार हो गए थे। राशिद ने बताया कि भाई आसिफ दुर्रानी कहां छिपा है, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। जांच में पता चला कि राशिद पर धूमनगंज और करेली थाने में विभिन्न धाराओं में पांच एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटनास्थल पर इरफान से हुई थी मारपीट, इसमें शामिल थे सात-आठ आरोपी
जांच में पता चला कि गोली मारने से पहले घटनास्थल पर इरफान से मारपीट हुई थी। इसमें सात-आठ आरोपी शामिल थे। मामले में पुलिस राशिद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अन्य की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आसिफ की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed