{"_id":"5dd04a1d8ebc3e54fc11d9c2","slug":"rape-with-student-at-allenganj-allahabad-news-ald260377495","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षा की करती है तैयारी, प्रेमी नामजद
प्रयागराज। कर्नलगंज के एलनगंज में प्रतियोगी छात्रा से उसके ही प्रेमी ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली छात्रा कर्नलगंज में किराये पर कमरा लेकर रहती है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि उसकी मुलाकात वाराणसी के ही रहने वाले रोहित सक्सेना से हुई। वह भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। धीरे-धीरे उसने मेल जोल बढ़ाया और फिर उसके कमरे पर आनेजाने लगा। एक दिन चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार उससे दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत कर्नलगंज थाने में की। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इंटर की छात्रा को पीटा, जख्मी
प्रयागराज। सिविल लाइंस में कानपुर रोड पर रहने वाली इंटर की छात्रा को उसके परिचित युवक ने पीट दिया। जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। जागृति अस्पताल के पास रहने वाली छात्रा का आरोप है कि सिविल लाइंस में ही रहने वाले युवक ने उसे सरेराह पीटा। पूछताछ में पता चला कि शॉपिंग मॉल में काम करने वाले आरोपी से छात्रा की पहले दोस्ती थी। पिछले कुछ दिनों से उसने उससे बोलचाल बंद कर दी जो युवक को नागवार गुजरा। जिसके बाद उसने दो दिन पहले उससे जबरन बात करने की कोशिश की। साथ ही विरोध पर छात्रा को पीट दिया। छात्रा ने शनिवार को सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी।