फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape of a seven-year-old girl in Karari, worsening condition

करारी में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, बिगड़ी हालत

Wed, 25 May 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rape of a seven-year-old girl in Karari, worsening condition
Rape of a seven-year-old girl in Karari, worsening condition
कोतवाली के एक गांव में मंगलवार की शाम एक युवक ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। चीख पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। खून से लथपथ बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करारी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सात साल की बच्ची मंगलवार शाम घर के पास खेल रही थी। करीब साढ़े सात बजे मोहल्ले का एक युवक बच्ची को बहला फु सलाकर बहाने से गांव के बाहर ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची चीखती चिल्लाती रही। चीख पुकार सुनकर मौके पर कुछ लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

खून से लथपथ बच्ची को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने चली आई। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मौके पर जाकर उन्होंने मुआयना किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed