{"_id":"5e0670d38ebc3e8791705722","slug":"rape-meerganj-news-bly389673846","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 रुपये का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 रुपये का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोर मचाने पर आरोपी घर छोड़ गया, घरवालों ने रुपये के बारे में पूछा तो हुई जानकारी
मीरगंज। इलाके के एक गांव में 50 रुपये का लालच देकर एक मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। मासूम के शोर मचाने पर युवक उसे रुपये देकर घर के पास छोड़कर भाग गया। बच्ची के पास रुपये देखकर पिता ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बता दी। पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इलाके के एक गांव की छह वर्षीय कक्षा दो की छात्रा गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी तभी एक युवक उसे 50 रुपये देने का लालच देकर खेत में ले गया। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसके रोने और शोर मचाने पर युवक ने उसे रुपये दिए और चुप कराके घर के पास छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह बच्ची के पिता ने उसके पास 50 रुपये देखे तो पूछताछ की। इस पर उसने पूरी घटना बता दी। पिता ने शुक्रवार शाम थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को भी तलाश किया जा रहा है।