फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape case in SRN: Rape is not confirmed even in investigation, final report will be taken

एसआरएन में दुष्कर्म मामला : विवेचना में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, जल्द ही लगेगी फाइनल रिपोर्ट

Thu, 17 Jun 2021 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 09:12 PM IST
सार

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीआईजी ने दी जानकारी, सीएमओ-प्रिंसिपल भी रहे मौजूद

विज्ञापन
Rape case in SRN: Rape is not confirmed even in investigation, final report will be taken
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले 15 दिनों से चल रहे एसआरएन अस्पताल में दुष्कर्म के आरोप मामले का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि मामले से संबंधित मुकदमे की विवेचना के दौरान मरीज के साथ दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। परिस्थितिजन्य व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मरीज के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी संजय खत्री, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह भी मौजूद रहे। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना के क्रम में हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान घटनास्थल पर उपलब्ध भौतिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के अलावा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच की गई। इसके साथ ही मरीज के परिजनों व अस्पताल के स्टाफ व अन्य सभी संबंधित लोगों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


सभी बिंदुओं की गहनता से पड़ताल के बाद यह तथ्य सामने आया है कि दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के आरोप सही नहीं पाए गए हैं। ऐसे में जल्द ही मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाई जाएगी। उधर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मरीज के परिजनों की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद खुद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से वरिष्ठ चिकित्सकों का पैनल बनाकर मामले की जांच कराई गई। इस दौरान जो बातें सामने आईं, उससे यही प्रतीत होता है कि ऑपरेशन के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को मरीज की ओर से गलत व्यवहार समझा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed