फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape alleged under pretext of marriage; FIR registered

Prayagraj News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 03 Aug 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 03 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rape alleged under pretext of marriage; FIR registered
क्षेत्र की एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। इसी दौरान प्रतापगढ़ के ग्राम चंघईपुर, थाना देल्हूपुर निवासी एजाज अहमद से उसकी मित्रता हुई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो वह टालता रहा। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी अपने दो मित्रों असलमउद्दीन और मोहम्मद कैफ के साथ उसके घर आया।
विज्ञापन

वहां तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीसीपी गंगानगर से की। डीसीपी के आदेश पर मऊआइमा पुलिस ने एजाज अहमद के खिलाफ दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न एक्ट में और असलम उद्दीन व मोहम्मद कैफ के खिलाफ मारपीट व धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर मऊआइमा राममूर्ति यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को महिला सिपाही के साथ मेडिकल जांच के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed