फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rape

प्रतियोगी छात्रा संग दुष्कर्म, रिपोर्ट

Mon, 12 Aug 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
rape
rape
प्रयागराज। शादी का झांसा देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र ने छात्रा संग दुष्कर्म किया। छात्रा के दबाव बनाने पर छात्र ने विवाह से इंकार कर दिया। पीड़िता ने कर्नलगंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी 29 वर्षीय छात्रा यहां सलोरी में किराए के मकान पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2014 में संजय सरोज नामक युवक से हुई। पढ़ाई के दौरान दोनों करीब आ गए। पीड़िता के मुताबिक संजय ने शादी कर लेने का झांसा दिया लेकिन कुछ समय पहले उसने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी सलोरी से कमरा बदलकर अल्लापुर जाकर रहने लगा। छात्रा ने जब बात करने की कोशिश की तब उसे जान से मारने की धमक दी गई। उसके बाद छात्रा ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अरूण कुमार त्यागी के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed