फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ranchi Vandebharat can be extended till Prayagraj Rambagh, it can be extended any day

Railway : रांची वंदेभारत का प्रयागराज रामबाग तक हो सकता है विस्तार, किसी भी दिन हो सकता है विस्तार

Thu, 01 May 2025 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 May 2025 11:58 AM IST
सार

आने वाले दिनों में प्रयागराज से रांची का सफर पहले के मुकाबले और छोटा हो जाएगा। 10 घंटे से भी कम समय में प्रयागराज से रांची पहुंचा जा सकेगा। यह संभव होगा वंदे भारत एक्सप्रेस से।

विज्ञापन
Ranchi Vandebharat can be extended till Prayagraj Rambagh, it can be extended any day
वंदेभारत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आने वाले दिनों में प्रयागराज से रांची का सफर पहले के मुकाबले और छोटा हो जाएगा। 10 घंटे से भी कम समय में प्रयागराज से रांची पहुंचा जा सकेगा। यह संभव होगा वंदे भारत एक्सप्रेस से। क्योंकि रांची से वाराणसी तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज तक विस्तार होने की उम्मीद बंध गई है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के प्रयागराज तक के विस्तार किए जाने का एलान किसी भी दिन हो सकता है।

विज्ञापन


प्रयागराज से वर्तमान समय रांची के लिए एक भी नियमित ट्रेन नहीं है। जो ट्रेन संचालित भी हो रही है उसमें से कुछ साप्ताहिक है तो कुछ सप्ताह में दो या तीन दिन ही संचालित होती है। प्रयागराज से रांची पहुंचने में रांची गरीबरथ 12.30 घंटे , झारखंड 12 घंटे में, मुरी 15 घंटे, लोकमान्य तिलक-रांची 14.15 घंटे और राजधानी 10.45 घंटे का समय लेती है। लंबे समय से मांग की जा रही है कि प्रयागराज से रांची के लिए सुपरफास्ट श्रेणी की शुरूआत हो। महाकुंभ शुरू होने के पूर्व इस बात की सुगबुगाहट चल रही थी रांची-वाराणसी का प्रयागराज रामबाग स्टेशन तक विस्तार हो सकता है, लेकिन तब महाकुंभ में ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की वजह से रांची वंदे भारत का विस्तार नहीं हो सका था।
विज्ञापन


फिलहाल अब एक बार फिर से इस मांग ने जोर पकड़ा है। सांसद प्रवीण पटेल ने भी इस संबंध में रेलवे बोर्ड से पत्राचार किया है। उन्होंने प्रयागराज से झारखंड जाने वाले यात्रियों की सहूलियत तो देखते हुए रांची वंदे भारत का प्रयागराज तक विस्तार करने की मांग की है। रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य शिवशंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने भी रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रयागराज तक विस्तार किए जाने को लेकर पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रांची वंदे भारत को प्रयागराज रामबाग तक चलाने का प्रस्ताव

मौजूदा समय रांची से 20887 वंदे भारत सुबह 5.10 बजे चलकर मुरी, बोकारो स्टील सिटी, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय रुकते हुए दोपहर 1.00 बजे वाराणसी पहुंचती है। ट्रेन का प्रयागराज रामबाग तक विस्तार होने पर रांची से सुबह 5.00 बजे इसे चलाया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे ट्रेन वाराणसी एवं 1.45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। वापसी में 20888 वंदे भारत वाराणसी से शाम 4.05 बजे रवाना होती है। बताया जा रहा है कि इसे प्रयागराज से दोपहर 2.45 बजे चलाए जाने की योजना है। वाराणसी से शाम 4.10 बजे चलकर रात 11.45 बजे ट्रेन रांची पहुंच जाएगी। बता दें इस ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार छोड़कर हर रोज हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed