{"_id":"5d9651338ebc3e01574228e0","slug":"ramleela-prayagraj-2019-allahabad-news-ald2566452181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीलाः भाइयों संग सिया को ब्याहने चले राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीलाः भाइयों संग सिया को ब्याहने चले राम
विज्ञापन
Ramleela Prayagraj 2019
- फोटो : CITY DESK
धूमधाम से कटरा में निकली राम की बारात
घोड़ों के रथ पर चांदी की चौकी में विराजीं जानकी
प्रयागराज। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ राम बारात निकाली गई। राम अपने भाइयों संग जानकी को ब्याहने चले तो राम की सवारी और बारातियों को देखने के लिए सभी उमड़े। राम की बारात निकलने से पहले भाइयों की आरती उतारी गई। वहीं पूरे रास्ते भी श्रद्धालुओं ने दल को रोककर आरती उतारी, पूजन किया।
भारद्वाज आश्रम से आरंभ बारात की अगुवाई हनुमान जी ने की। दल में अबकी डीजे नहीं बल्कि ध्वज-पताका, बैंड आदि शामिल रहे। बारात में आधा दर्जन से ज्यादा आकर्षक चौकियां शामिल थीं। बारात में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल, विनोद कुमार गुप्ता, राकेश चौरसिया, महेश चंद्र गुप्ता, संजय कुमार आदि शामिल थे।
और संजीवनी बूटी ले आए हनुमान
प्रयागराज। रामकथा के मंचन के क्रम में बृहस्पतिवार को अलग-अलग प्रसंग मंचित किए गए। श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से राम के राज्याभिषेक के निश्चय से लेकर रामवन गमन और ननिहाल से भरत, शत्रुघ्न के आने तक की लीला का मंचन किया गया। श्रीश्री बाल राम लीला समिति की लीला में लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण वध, मेघनाद वध सुलोचना विलाप कुंभकर्ण वध, सीता अग्नि परीक्षा तक की लीला हुई। इसमें हनुमान जी का पराक्त्रस्म संजीवनी बूटी का लाना लखन के प्राण बचाने आदि की लीलाएं प्रभावी रहीं। चार अक्तूबर को लवकुश प्रकरण दिखाया जाएगा। करेली रामलीला कमेटी की ओर से
विज्ञापन
वहीं श्री दारागंज रामलीला कमेटी की ओर से सीता हरण मारीचि वध हनुमान प्रकट एवं राम सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन किया गया। राम की सवारी बक्शी खुर्द, दारागंज से उठकर बक्शी त्रिमुहानी, डॉ प्रभात शास्त्री मार्ग होते हुए जीटी रोड पहुंची लेकिन बृहस्पतिवार को भी मैदान में पानी भरा होने के कारण लीला दुर्गा मंदिर में ही हुई। लीला के बाद सवारी अलोपीबाग जीटी रोड से मीरा गली दारागंज ओम प्रकाश चौधरी के आवास पर पहुंची, जहां पात्रों के पूजन के बाद काली प्राकट्य की लीला हुई। काली की भूमिका सचिन शुक्ला ने निभाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़, संरक्षक मधु चकहा, ध्रुव नारायण शुक्ला, किशन चौरसिया अनामिका चौधरी, मुन्ना आजाद, तीर्थराज पांडेय आदि मौजूद थे। चार अक्तूबर को हनुमान रावण संवाद लंका दहन रामेश्वरम स्थापना की लीला होगी।
धूम से निकली पजावा की राम की सवारी
प्रयागराज। पजावा की राम की सवारी शाहगंज मंदिर से निकलकर बच्चा जी की कोठी केपास पहुंची, जहां सिटी मजिस्ट्रेट ने राम की आरती उतारी। फिर सवारी पजावा मैदान पहुंची और वहां भी आरती पूजन के बाद वापस हुई। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र टंडन, मोहनजी टंडन, अमिताभ टंडन, सचिन गुप्ता, राजेश मेहरोत्रा आदि मौजूद थे।
सैनिक कॉलोनी में विराजीं देवी
प्रयागराज। पूर्वांचल जन कल्याण समिति की ओर से पंचम दुर्गा पूजनोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को सैनिक कॉलोनी, नेहरू पार्क के करीब देवी दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। महाषष्ठी पर शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा होगी।