फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rambagh and Jhunsi railway stations equipped with face recognition cameras

Prayagraj News: चेहरा पहचानने वाले कैमरों से लैस हुआ रामबाग और झूंसी रेलवे स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rambagh and Jhunsi railway stations equipped with face recognition cameras
महाकुंभ को लेकर रामबाग और झूंसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने पहली बार फेस रिकग्निशन सिस्टम से लैस कैमरे लगाए हैं। दोनों स्टेशनों पर लगे 32 कैमरे यात्रियों के चेहरों की पहचान करेंगे। वहीं, झूंसी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार प्लेटफॉर्म, तीन फुट ओवरब्रिज और छह स्थायी यात्री आश्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10 हजार यात्री एक साथ विश्राम कर सकेंगे।
विज्ञापन

यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी देने के लिए तीन इंडोर/आउटडोर वीडियो डिस्प्ले बोर्ड, 18 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, एक वीडियो वॉल और 30 स्पीकर लगाए गए हैं। संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 32 वाईफाई कनेक्शन, 20 रेलवे फोन, छह हॉटलाइन कनेक्शन, 44 मोबाइल फोन, 53 दोतरफा संचार प्रणाली और 150 वॉकी-टॉकी सेट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 120 सीसीटीवी कैमरे और 18 फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज रामबाग में भी छह यात्री आश्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक समय में 1600 यात्री ठहर सकते हैं। यहां तीन वीडियो डिस्प्ले बोर्ड, छह एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, 51 स्पीकर और प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए गए हैं। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि स्टेशन पर संचार के लिए 29 वाईफाई कनेक्शन, 89 सीसीटीवी कैमरे, 14 फेस रिकग्निशन कैमरे, और 130 वॉकी-टॉकी सेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed