फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ramayan expres route

अगली तीन रामायण एक्सप्रेस के रूट में रहेगा प्रयागराज

Tue, 20 Nov 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
 श्री रामायण एक्सप्रेस के अगले तीन फेरे में प्रयागराज को भी शामिल कर लिया गया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा इस ट्रेन का संचालन अब राजकोट, मदुरई एवं जयपुर से किया जाएगा। इन तीनों ही शहरों से अलग-अलग तिथियों में श्री रामायण एक्सप्रेस चलेगी। हालांकि, आईआरसीटीसी की ओर से इसके संचालन की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन, इसके रूट में प्रयागराज को जरूर शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, 14 नवंबर को ही दिल्ली सफदरगंज से पहली श्री रामायण एक्सप्रेस को चलाया गया है। रामेश्वरम तक जाने वाली यह ट्रेन उन स्थानों से गुजरेगी जो प्रभु श्री राम से जुड़े हुए हैं। इस ट्रेन के रूट में प्रयागराज और चित्रकूट को शामिल नहीं किया गया था। इसे लेकर आईआरसीटीसी की खासी किरकिरी भी हुई। अमर उजाला ने भी यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया। फिलहाल, आननफानन में आईआरसीटीसी की ओर से पहली रामायण एक्सप्रेस के यात्रियों को बस द्वारा प्रयागराज और चित्रकूट भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। 20 नवंबर को वाराणसी से इस ट्रेन के मुसाफिर बस द्वारा भेजे जाएंगे। उधर, आईआरसीटीसी की ओर से अब मदुरई, राजकोट एवं जयपुर से भी श्री रामायण एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी की गई है। इन तीनों स्थानों से चलने वाली ट्रेन में प्रयागराज, चित्रकूट को भी शामिल  किया गया है। इसके अलावा अयोध्या, वाराणसी, हंपी, नासिक, सीतामढ़ी, रामेश्वरम भी यह ट्रेन जाएगी। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed