{"_id":"eee085af09f7afe565bd77751e62937e","slug":"ram-s-death-anniversary-was-held-at-the-rally-honors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई सम्मान रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई सम्मान रैली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। राष्ट्रीय दलित महासभा की ओर से कांशीराम की नौवीं पुण्यतिथि पर ‘दलित-आदिवासी सम्मान रैली’ का आयोजन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित रैली में पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने, लोक सभा में लंबित 117 वां संविधान संशोधन बिल पास करने सहित कई मांगों को जोरदारी से उठाया गया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक भारती ने आरोप लगाया कि यूपी सरकार में आए दिन दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कांशीराम के दलित आंदोलनों को भी याद किया। कहा कि संगठन के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को अपनी मांगों के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में संजय भारती, मुलायम सिंह गौड़, छोटू कोल, राम प्रसाद आदिवासी, शकुन कोल, आरती साकेत, केशकली कोल, रामबहोर कोल, शामराज साकेत, प्रकाश गोतेले आदि ने अपनी बात रखी। संचालन रामबृज गौतम ने किया। कांशीराम को जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड की ओर से भी याद किया गया। इस मौके पर विजय भान सिंह कुशवाहा, तेज बहादुर सिंह पटेल, राजकुमार वर्मा, अशोक कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।