फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ram navmi celebration in city

जन्मे राम रघुराई, घर-घर बाजी बर्धाई 

Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
ram navmi celebration in city
राम नवमी पर शुक्रवार को संगम किनरे बक्शी गांध पर स्थित राम जानकी मंदिर में भव्य श्रंगार किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कौशल्या नंदन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर के  राम और हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा आराधना हुई। दोपहर के बारह बजते ही घंटा, घड़ियाल और शंखनाद के बीच जय श्रीराम के जयघोष गूंजे। त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में व्यवस्थापक योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने बड़े हनुमान मंदिर परिसर स्थित रामजानकी मंदिर में आरती पूजन किया। घंटा-घड़ियाल शंख की मंगल ध्वनि के बीच श्रीमहंत विचारानंद संस्कृत विद्यालय के आचार्य एवं विद्यार्थियों ने वेद मंत्रों का पाठ किया। बजरंगबली का फलों एवं फूलों से भव्य शृंगार हुआ। शृंगार आरती के बाद भंडारा भी हुआ। 
विज्ञापन


मीरापुर स्थित ललिता देवी मंदिर प्रांगण में राम दरबार का विशेष शृंगार पूजन हुआ। शंखनाद के साथ सोहर के स्वर पूरे परिसर में गूंजे। व्यवस्था में समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा, महामंत्री धीरज नागर आदि जुटे रहे। पुरुषार्थी विद्या मंदिर समिति की ओर से मीरापुर स्थित हरि मंदिर में  श्रीराम जन्मोत्सव की धूम मची। 
विज्ञापन


श्री नव संवत्सर मानस समिति की ओर से कल्याणी देवी मंदिर परिसर में भगवान राम जन्मोत्सव की धूम मची। अतरसुइया स्थित लक्ष्मी नारायण में श्रीविश्वधर सभा की ओर से भी रामजन्मोत्सव मनाया गया। बाल महावीरन समिति की ओर से बांसमंडी स्थित श्री महावीर स्वामी मंदिर में बजरंगबली का मनोहारी शृंगार एवं भंडारा हुआ। क्षत्रिय सोनार युवक समिति की ओर से कल्याणी देवी स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में सुंदरकांड पाठ और हवन के बाद भगवान राम की महामंगल आरती उतारी गई। समिति अध्यक्ष राजकुमार सोनी सहित श्यामजी वर्मा, सुनील वर्मा, ओमप्रकाश सोनी, सुधीर वर्मा, चंद्रप्रकाश, अजीत, हेमंत आदि मौजूद थे।  भगवान राममंदिर ट्रस्ट की ओर से सिविल लाइंस स्थित भगवान राम मंदिर में भजन कीर्तन संकीर्तन एवं प्रवचन हुआ। दोपहर बारह बजे भगवान राम जन्म की लीला के समय झांकी से परदा हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्रीरामबाग हनुमान मंदिर में भगवान राम जन्मोत्सव वेदमंत्रों के साथ मनाया गया। शाम को वेद पाठ, आरती पूजा के बाद भजन कीर्तन हुआ। इसी क्रम में हनुमत निकेतन, हाईकोर्ट चौराहे स्थित हनुमान मंदिर, श्री निम्बार्क आश्रम में, महाजनी टोला स्थित श्रीनिम्बार्काचार्य पीठ आदि में भी भगवान राम जन्मोत्सव मनाया गया। 

भावविभोर करती रहीं भजनों की प्रस्तुतियां
कटरा रामलीला कमेटी की ओर से कटरा रामलीला मैदान रामवाटिका में आयोजित भजन संध्या में पार्श्व गायिका पूजा सिंह, नीरज सिंह ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। शुरूआत कमेटी अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। भजन संध्या के बाद भंडारा हुआ। कार्यक्रम में संयोजक विनोद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, मयंक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 

गाजे-बाजे संग निकाली गई शोभायात्रा 
श्रीराम महोत्सव शोभा समिति दारागंज के तत्वावधान में भव्य श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा निकाली गई जो दिनेश टेंट हाउस से आरंभ होकर, मीरागली, मोरी नगाड़खाना, जीटीरोड बक्शी तिनमुहानी, फुलवरिया होते हुए पुन: उसी स्थान पहुंचकर समाप्त हुई। गणेश, हनुमान जी, राधाकृष्ण और भारतमाता के रथ सहित हाथी-घोड़ा ध्वजा पताका, डीजे, बैंडबाजा की धुन पर नृत्य करते हुए कलाकार चले। शोभायात्रा में समिति के सुनील रस्तोगी, सुभाष चंद्र, शिशिर चंद्र, प्रकाश, अर्पित, विकास, विशाल, राजेश पाठक, रिंकू माली आदि शामिल रहे। 


पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ
गायत्री प्रज्ञा पीठ करेली में रामनवमी पर्वोत्सव एवं पंच कुुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। संतोष कुमार गुप्ता की देखरेख में हुए सामूहिक गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान के बाद विश्व कल्याण की कामना से आहुतियां डाली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed