फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Mandir: Mahamana's grandson Girdhar Malviya got invitation for Pran-Pratishtha Mahotsav

Ram Mandir : महामना के पौत्र गिरधर मालवीय को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का मिला न्योता, बोले- यह सौभाग्य की बात

Sat, 06 Jan 2024 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 12:41 PM IST
सार

गिरधर मालवीय वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय सीट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक भी रहे हैं। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के जरिए एक बार फिर न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय को याद किया गया है।

विज्ञापन
Ram Mandir: Mahamana's grandson Girdhar Malviya got invitation for Pran-Pratishtha Mahotsav
न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में खास मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक आदित्य ने तीन अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके घर पहुंचकर अयोध्या आने की पत्री सौंपीं।

विज्ञापन


गिरधर मालवीय वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय सीट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक भी रहे हैं। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के जरिए एक बार फिर न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय को याद किया गया है। आरएसएस के विभाग प्रचारक दोपहर 12:30 बजे जार्जटाउन स्थित गिरधर मालवीय के आवास पहुंचे। उनके साथ विहिप के काशी प्रांत प्रमुख केपी सिंह, सह प्रांत संपर्क प्रमुख घनश्याम के अलावा अंशुमान भी थे। वहां उन्हें निमंत्रण की पुस्तिका के साथ पूजित अक्षत और रामलला का चित्र भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विभाग प्रचारक ने महामना के पौत्र से अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए कार का पास भी दिया। साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में उपस्थिति का संघ परिवार की ओर से आग्रह किया। न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय ने अमर उजाला से बातचीत में न्योता मिलने को अपना सौभाग्य बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सैकड़ों वर्षों के हिंदू समाज के संघर्ष और रामभक्तों के बलिदान के बाद यह शुभ दिन आया है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे, इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह दिन सामने आ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed