फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ram mandir

श्रीराम जन्मभूमि न्यास को मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी दे सरकार

Tue, 21 Jan 2020 10:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
श्रीराम जन्मभूमि न्यास को मंदिर निर्माण
विज्ञापन

की जिम्मेदारी दे सरकार : नृत्य गोपाल
- देश का हर हिंदू चाहता है कि बिना किसी देरी के अयोध्या में आरंभ हो राम मंदिर निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास ने मंगलवार को कहा कि अब बिना देरी किए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आरंभ करा दिया जाना चाहिए। रामलला जहां विराजमान हैं, उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण होना चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए गठित होने वाले ट्रस्ट के प्रारूप पर उन्होंने कोई राय सार्वजनिक नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी रामजन्म भूमि न्यास को ही मिलनी चाहिए, ताकि अयोध्या में दिव्य-भव्य और अद्वितीय राम मंदिर का निर्माण कराया जा सके।

विश्व हिंदू परिषद के मार्ग दर्शक मंडल की ओर से माघ मेला शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में आए महंत नृत्य गोपाल दास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर का विहिप का मॉडल उन्हें स्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में महंत योगी आदित्यनाथ की सरकार है। मोदी-योगी को लेकर राम मंदिर पर लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। देश के सभी हिंदू चाहते हैं कि अब बिना किसी देरी के मंदिर निर्माण आरंभ करा दिया जाए। मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर केंद्र सरकार की ओर से गठित होने वाले ट्रस्ट के प्रारूप पर उन्होंने किसी तरह की टिप्पणी नहीं की, अलबत्ता कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह श्रीराम जन्मभूमि न्यास को मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed