{"_id":"57fe9a2e4f1c1b3e71290716","slug":"ram-lila-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावविह्वल हो भरत से मिले राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावविह्वल हो भरत से मिले राम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। बुधवार को दशहरा उत्सव का उल्लास चरम पर रहा। विभिन्न रामलीला कमेटियों की ओर से चौक क्षेत्र में हुई लीलाओं में राम सहित चारों भाई एक दूसरे से भावविह्वल होकर मिले तो उनका प्रेम देख सभी हर्षित हो उठे। पूरा क्षेत्र राम के जयकारों से गूंज उठा। पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से लोकनाथ चौराहे पर भरत मिलाप लीला को देखने के लिए हर कोई आतुर रहा। चौदह वर्षों के वनवास की अवधि पूरी करके राम अयोध्या लौटे तो उन्हें देखकर भरत भावुक हो उठे। भावविह्वल हो भाइयों ने बारी-बारी से एक दूसरे के गले मिलकर स्नेह बांटा।
इससे पहले लखनऊ से आए किशोर चतुर्वेदी, डा.मालविका ने मनोहारी भजन सुनाए। मंच पर भरत-शत्रुघ्न, लक्ष्मण, राम की मौजूदगी में अविरल पाठक के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन किया। कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पाठक, महामंत्री आनंद सिंह ने चारों भाइयों की पूजा अर्चना की। संचालन लल्लूलाल गुप्त ‘सौरभ’ ने किया। कार्यक्रम में रमेश जायसवाल, विजय वैश्य, सुशील चंद्र आदि मौजूद थे।
वहीं श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला की ओर से कोतवाली पर भरत मिलाप की लीला हुई। चारो भाई भावुक होकर एक दूसरे से गले मिले तो उपस्थित जनों ने चारों भाइयों पर फूल बरसाए। भजन गायक गणेश श्रीवास्तव एवं साथियों की प्रस्तुतियां मंत्रमुग्ध करती रहीं। कार्यक्रम में राजकुमार केसरवानी, श्यामजी अग्रवाल, मोोहनजी टंडन, राजेश मेहरोत्रा, अमित कपूर, रामजी केसरवानी, ओमप्रकाश सेठी आदि उपस्थित रहे।