फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram laxman Sita Ramayana connection with Prayagraj mythological story

यहां पेड़ के नीचे श्री राम ने लक्ष्मण व सीता के साथ गुजारी थी रात, निषादराज ने दिया था पहरा

Sun, 10 Nov 2019 05:19 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 10 Nov 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Ram laxman Sita Ramayana connection with Prayagraj mythological story
राम, सीता और लक्ष्मण - फोटो : a

तीर्थों के राजा प्रयागराज से भगवान राम का गहरा नाता रहा है। कैकेयी ने जब राजा दशरथ से राम को वनवास और भरत को राजपाट का वरदान मांगा था, तब राम ने वन गमन की यात्रा इसी संगम से शृंगवेरपुर होते हुए चित्रकूट तक की थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से ‘संगम से शृंगवेरपुर तक का पुरातात्विक सर्वेक्षण’ विषय पर किए गए अध्ययन में इस राम वन गमन पथ की खोज की गई है।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों ने इस राम वन गमन परिपथ परियोजना पर काम किया है। इस परियोजना के निदेशक डॉ. आनंद शंकर सिंह व उप निदेशक डॉ. जमील अहमद के निर्देशन में विशेषज्ञों ने राम वन गमन पथ की खोज की है। इस टीम ने राम परिपथ से जुड़े कई पुरातात्विक स्थलों का पता लगाया है। इसके लिए 70 स्थानों पर खुदाई भी कराई गई। 
विज्ञापन


इस पुरातात्विक अध्ययन के अनुसार भगवान राम अयोध्या से सीधे मौजूदा प्रयागराज-प्रतापगढ़ की सीमा पर स्थित शृंगवेरपुर पहुंचे थे। वहां उनकी मुलाकात निषादराज से हुई थी। इस स्थल पर निषादराज से भगवान राम के मिलन के प्रमाण रामायण व अन्य धर्मग्रंथों में भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक निषादराज ने तब भगवान राम से अपने महल में एक रात प्रवास करने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने तापस वेश में यहां से दो किमी दूर स्थित रामचौरा में जाकर एक वृक्ष के नीचे लक्ष्मण व सीता के साथ रात गुजारी थी। तब निषादराज ने अपनी सेना के साथ वहां पहरा दिया था।


यहां से आगे भगवान राम कोरई घाट पर दूसरा पड़ाव डाला था। यहां से आगे मौजूदा कौशांबी में भी एक रात राम ने बिताई थी। इसके बाद वह संगम स्थित भरद्वाज मुनि के आश्रम पहुंचे थे। यहां से यमुना पार कर भगवान राम, सीता व लक्ष्मण 150 किमी दूर चित्रकूट गए थे, जहां वनवास के सर्वाधिक 11 वर्ष तक उन्होंने प्रवास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed