फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raksha Bandhan: More than one lakh people travelled free in roadways buses on the first day

Raksha Bandhan : रोडवेज बस में पहले दिन एक लाख से अधिक लोगों ने की मुफ्त यात्रा, रोडवेज ने जारी किए आंकड़े

Sun, 10 Aug 2025 09:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 09:02 AM IST
सार

यूपी रोडवेज ने रक्षा बंधन पर इस वर्ष भी महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त की है। इस बार यह खासियत है कि महिला यात्रियों के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त में यात्रा कराई जा रही है। इसका लाभ बड़ी संख्या में बहनों ने लिया। रोडवेज स्टेशनों पर काफी भीड़ रही। यह सुविधा तीन दिनों तक के लिए है। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan: More than one lakh people travelled free in roadways buses on the first day
सिविल लाइंस रोडवेज स्टेशन पर महिला यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन पर प्रयागराज से लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट, कानपुर और दिल्ली समेत अन्य रूटों पर बहनों ने फ्री सफर किया। महिलाओं के साथ एक पुरुष सहयात्री का भी टिकट माफ होने से शनिवार को बसों में भीड़ बढ़ गई। रोडवेज के अनुसार, प्रयागराज रीजन के नौ डिपो से संचालित बसों में 1,05,482 लोगों ने फ्री सफर किया। सर्वाधिक 20,147 यात्रियों ने मिर्जापुर डिपो की बसों में सफर किया। दूसरे स्थान पर प्रयाग डिपो रहा।

विज्ञापन

उधर, शनिवार को पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रही। वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर और आजमगढ़ आदि के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगे। सुबह नौ बजे के आसपास जौनपुर और वाराणसी रूट की बसें यात्रियों की संख्या के मुकाबले कम पड़ गईं। सूचना पर वर्कशॉप में रिजर्व बसों को सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भेजा गया।

विज्ञापन

लखनऊ बताकर कुंडा में ही उतर गई वॉल्वो सवार महिलाएं

लखनऊ जाने वाली वॉल्वो में सफर करने का महिलाओं में खासा क्रेज रहा। बस का ऊंचाहार और रायबरेली में ठहराव होने के बावजूद कुंडा जाने के लिए कुछ महिलाएं इसमें सवार हो गईं। परिचालक के पूछने पर उन्होंने लखनऊ जाने की बात कही, लेकिन कुंडा बाईपास पर ही उतर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं बोलीं -पुरुष यात्री का सफर फ्री करना सराहनीय कदम
 

इस बार महिलाओं के साथ एक पुरुष यात्री का सफर फ्री होने से बहनों को खासी सहूलियत हुई। प्रतापगढ़ जा रही प्रीति सिंह ने कहा, यह निर्णय अच्छा रहा। इसी तरह सुल्तानपुर जा रही रश्मि गुप्ता ने कहा, हर बार रक्षाबंधन पर तीन दिन ही सफर फ्री होना चाहिए। प्रतापगढ़ जा रही आंचल मेहरोत्रा ने कहा, पहली बार सीएम योगी ने महिलाओं के साथ एक पुरुष यात्री का सफर फ्री किया। यह निर्णय सराहनीय है।
 

डिपो वार फ्री सफर करने वालों की संख्या (आठ अगस्त)
 

डिपो --- यात्री
 

  • सिविल लाइंस डिपो ---- 13,803
  • मिर्जापुर डिपो ---- 20,147
  • प्रतापगढ़ डिपो --- 17,191
  • जीरो रोड ---- 11,719
  • लीडर रोड डिपो --- 12,121
  • प्रयाग डिपो --- 18,279
  • लालगंज डिपो --- 5,152
  • बादशाहपुर डिपो --- 2,247
  • मंझनपुर डिपो --- 4,823
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed