राकेश तिवारी अध्यक्ष, कौशलेश को मंत्री का ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम सभागार में हुई मतगणना के बाद देर शाम को घोषित नतीजों में उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत मिश्र (1039 मत) पाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं जबकि प्रभात कुमार श्रीवास्तव 825 मत पाकर उपाध्यक्ष पद पर जीत गए हैं। संयुक्त मंत्री पद पर मंजेश कुमार शुक्ला को 957 मत मिले हैं उन्होंने अलोक शुक्ला (952 मत) को मात्र पांच मतों के अंतर से शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश्वर प्रसाद तिवारी 1222 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं जबकि सुमित कुमार पांडेय को 1035 मतों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर सुधाकर द्विवेदी 653 वोट पाकर निर्वाचित घोषित किए गए जबकि मनोज कुमार त्रिपाठी 640 मत पाकर 13 मतों के अंतर से चुनाव हार गए। आडिटर के पद पर श्रीप्रकाश शुक्ला सुनील 1345 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं। अखिलानंद द्विवेदी 906 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
कार्यकारिणी सदस्यों में प्रिया तिवारी(1408), अखिलेश कुमार पांडेय(1192), अभय कुमार मिश्र (1173), ओमप्रकाश पांडेय (1022), रामभगत दुबे(1004), आलोक कुमार त्रिपाठी(988), अमित मिश्र(986), प्रभाकांत त्रिपाठी(981), उमाशंकर मिश्र(968), और बृजभान सिंह(962) मत पाकर विजेता घोषित किए गए हैं। इस क्रम में आशुतोष शुक्ला को भी 962 मत मिले थे मगर लॉटरी में उनकी किस्मत हार गई और बृजभान को विजेता घोषित किया गया।