फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakesh Tikait said - There will be a big farmer movement again in the country to make MSP guarantee law

UP : राकेश टिकैत बोले- एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए देश में फिर होगा बड़ा किसान आंदोलन

Tue, 17 Jan 2023 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 07:23 PM IST
सार

एमएसपी देश में एक बड़ा मुद्दा है। एमएसपी को लेकर देश में एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। पिछली बार हुए 13 महीने के आंदोलन से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एमएसपी से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said - There will be a big farmer movement again in the country to make MSP guarantee law
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत 21 मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने धान खरीद में बिचौलियों के हावी होने का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की बात कही। माघ मेला क्षेत्र में बुधवार को आयोजित महापंचायत में आंदोलन की रणनीति तय करने के साथ उसकी घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को ही आ गए राकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए बड़े आंदोलन की बात कही। उनका कहना था कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा। बिचौलिए किसानों से धान लेते हैं और वे ही क्रय केंद्रों पर बेच दे रहे हैं। इसमें अफसर भी मिले हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



राकेश ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के लिए पूर्व से भी बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आखिरी दिन महापंचायत में छह महीने तक चलने वाले आंदोलन एवं अन्य गतिविधियों की घोषणा की जाएगी।

बुधवार को होगी महापंचायत
परेड मैदान में यूनियन का पांच दिनी अधिवेशन 14 जनवरी से ही शुरू है। इसके तहत मंगलवार एवं बुधवार को महापंचायत होनी थी लेकिन मंगलवार को बैठकों का दौर ही चलता रहा। ऐसे में अब सिर्फ बुधवार को महापंचायत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed