फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakesh Tikait said – now there will be a fight to the finish regarding the problems of the farmers.

Prayagraj : चौधरी राकेश टिकैत बोले- किसानों की समस्याओं को लेकर अब होगी आरपार की लड़ाई

Sat, 28 Mar 2026 06:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2026 06:59 PM IST
सार

फूलपुर के मियांकापूरा गांव में शनिवार को एक ओर जहां शादी की खुशियों में सराबोर रहा, वहीं दूसरी ओर किसानों की समस्याएं भी चर्चा के केंद्र में रहीं। युवा जिलाध्यक्ष रमीज नकवी की बहन की शादी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said – now there will be a fight to the finish regarding the problems of the farmers.
फूलपुर पहुंचे किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया गया। - फोटो : संवाद।

विस्तार

फूलपुर के मियांकापूरा गांव में शनिवार को एक ओर जहां शादी की खुशियों में सराबोर रहा, वहीं दूसरी ओर किसानों की समस्याएं भी चर्चा के केंद्र में रहीं। युवा जिलाध्यक्ष रमीज नकवी की बहन की शादी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उनके साथ युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

समारोह के दौरान राकेश टिकैत ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि खाद, बिजली और पानी की समस्या किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों को केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष उठाकर जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

साथ ही राकेश टिकैत ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और किसान आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने भी किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अब उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर महताब नकवी, देवेंद्र खन्ना, लाल प्रताप, संजय गांधी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed