{"_id":"57bcb0364f1c1b8f29d4f1bf","slug":"rajykarmion-done-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 24 Aug 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पुरानी पेंशन नीति की बहाली, लिपिकीय संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए स्टाफिंग पैटर्न की नई व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगों को लेकर राज्यकर्मियों ने मंगलवार को विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी-शिक्षक महासंघ, शिक्षक, शिक्षणेत्तर महासंघ एवं नगर निगम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन में दो दर्जन विभागों के कर्मचारी जुटे। तय हुआ कि सात सितंबर को लखनऊ के जीपीओ पार्क में प्रस्तावित राज्य स्तरीय धरने में इलाहाबाद से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी पहुंचेंगे। धरना-प्रदर्शन में कर्मचारी नेता नरसिंह, लालमणि दुबे, विनोद श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सोनकर, नन्हकू राम यादव, रुद्रकांत मिश्र, रामचंद्र यादव, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, संतोष मिश्र, अजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन