{"_id":"6a0a2d4ebb0bf61ae0064db2","slug":"rajruppur-roads-will-be-repaired-budget-released-allahabad-news-c-3-ald1034-886753-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दुरुस्त होंगी राजरूपपुर की सड़कें, बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दुरुस्त होंगी राजरूपपुर की सड़कें, बजट जारी
Mon, 18 May 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 18 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने राजरूपपुर की तीन सड़कों के निर्माण को 15वें वित्त के कार्यों में शामिल किया है। जल्द इनके निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित करने की तैयारी है। अमर उजाला के वार्ड संवाद में जागृति चौराहे से ताज मेडिकल तिराहे तक, ताज मेडिकल से मुजफ्फर बालू तिराहे तक व 120 फीट ट्रिपलआईटी के नंदी चौराहे से लेकर वीर अब्दुल हमीद तिराहे तक की सड़क के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
15वें वित्त के तहत जागृति चौराहे से ताज मेडिकल तिराहे तक 700 मीटर सड़क के निर्माण के लिए करीब 90 लाख रुपये, ताज मेडिकल से मुजफ्फर बालू तिराहे तक 400 मीटर निर्माण के लिए 45 लाख रुपये व 120 फीट ट्रिपलआईटी के नंदी चौराहे से लेकर वीर अब्दुल हमीद तिराहे तक निर्माण के लिए 1.10 करोड़ रुपये मंजूर है। संवाद
इन सड़कों को 15वें वित्त में शामिल करने से लोगों को काफी राहत मिली है। सड़कों का निर्माण होने के बाद स्थानीय लोगों की परेशानी दूर होगी।
-मिथलेश सिंह, पार्षद
विस्तारित क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण 15वें वित्त के तहत होना है। इसमें राजरूपपुर की तीन सड़कों को शामिल किया गया है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
- दीपेंद्र कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त