फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya State University: Daughters capture three fourth gold medals

रज्जू भइया राज्य विवि : तीन चौथाई स्वर्ण पदकों पर बेटियों का कब्जा

Sun, 28 Feb 2021 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rajju Bhaiya State University: Daughters capture three fourth gold medals
खेलकूद - फोटो : demo pic
राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार 41 स्वर्ण पदक, 42 रजत पदक और 40 कांस्य पदक का वितरण किया जाएगा। खास यह कि स्वर्ण पदक पाने वालों में तीन चौथाई बेटियां शामिल हैं। वहीं, कुलाधिपति स्वर्ण पदक भी दो छात्राओं को दिए जाएंगे। पांच मार्च को सरस्वती हाईटेक सिटी, नैनी स्थित विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर में समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी और मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


राज्य विवि के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में एक लाख 18 हजार 64 विद्यार्थियों को उपाधियां वितरित की जाएंगी। इनमें 55 हजार 544 छात्र एवं 62 हजार 520 छात्राएं शामिल हैं। उपाधियां प्राप्त करने वालों में आधे से अधिक यानी 52.95 फीसदी छात्राएं होंगी। इसी तरह समारोह में 41 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिनमें 10 पद छात्रों और 31 पदक छात्राओं को दिए जाएंगे। स्वर्ण पदक माने वालों में 75.61 फीसदी छात्राएं होंगी। 
विज्ञापन


केपी उच्च शिक्षा संस्थान की छात्रा जयति श्रीवास्तव और प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की छात्र अनुष्का श्रीवास्तव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों छात्राओं को विश्वविद्यालय की समस्त विद्या शाखाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. सिंह के अनुसार मेडल एवं उपाधियां पाने वाले छात्र-छात्राओं से जुड़े आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से शुरू किया गया अभियान अब कार्यरूप ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी होंगे शामिल

समारोह में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 20 बच्चे भी शामिल होंगे। राज्यपाल बच्चों को पुस्तक, फल, बैग आदि वितरित करेंगी। बच्चों को इसलिए बुलाया गया है कि ताकि वे मेडल पाने वाले विद्यार्थियों को देखकर अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित हों।

प्रशासनिक भवन का होगा लोकार्पण

दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। विश्वविद्यालय में परीक्षा भवन पूरी तरह से बनकर तैयार है और वर्तमान में कुलपति समेत अन्य प्रशासनिक अफसर इसी भवन में बैठ रहे हें। मार्च से अफसर प्रशासनिक भवन में बैठेंगे।

पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त होगा समारोह

कुलपति प्रो. केएन सिंह ने बताया कि पहली बार राज्य विवि का दीक्षांत समारोह पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त होगा। यहां तक कि दीक्षांत सामग्री भी प्लास्टिक मुक्त होगी।

कोविड के कारण सीमित संख्या में बुलाए गए मेहमान

कोविड-19 के कारण इस बार समारोह में सीमित संख्या में मेहमान बुलाए गए हैं। समारोह के लिए 300 अतिथियों का आमंत्रित किया गया है। समारोह में कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइन का पालन किया जा सक, इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य होगा।

यूट्यूब, फेसबुक पर होगा सीधा प्रसारण

- दीक्षांत समारोह का यूट्यूब और फेसबुक पर सीधा प्रसारण होगा। यूट्यूब के लिंक Òhttps://youtu.be/tQ7hVwWNK5Aऔर फेसबुक पेज https://www.facebook.com/prsuprayag@prsuprayag पर सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।


शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे स्कूली बच्चे
राज्यपाल एवं अतिथियों के आगमन पर उनके स्वागत में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए इस बार पुलिस बैंड को नहीं बुलाया गया है। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। वहीं, विश्वविद्यालय के पीजी के छात्र वालंटियर्स की भूमिका में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed