फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajiv Gandhi Birthday

जयंती पर राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण

Wed, 21 Aug 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Birthday
Rajiv Gandhi Birthday - फोटो : CITY DESK
शक्तिशाली राष्ट्र के नायक के तौर पर हमेशा याद आएंगे राजीव गांधी
विज्ञापन

प्रयागराज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मंगलवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पुष्पांजलि के साथ जगह-जगह उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने कहा कि राजीव को 21वीं सदी के शक्तिशाली व विकसित राष्ट्र के नायक के तौर पर हमेशा याद किया जाता रहेगा। इसके बाद अस्पतालों व आश्रमों में दिव्यांगों, बेसहारा मरीजों को फल व मिठाई बांटी गई।

आनंद भवन में सुबह 10 बजे कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व महापौर जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन का क्रांतिकारी कदम उठाया था। प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने युवाओं, महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने की उनकी चिंता का जिक्र किया। इस मौके पर फुजैल हाशमी, तस्लीमउद्दीन, संजय तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, प्रदीप अंशुमान, मुकुंद तिवारी, परवेज सिद्दीकी, रजिया सुल्तान, अनिल पांडेय, विवेकानंद पाठक, डीएस मणि त्रिपाठी, कामेश्वर सोनकर समेत तमाम लोग उपस्थित थे। संचालन प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने किया। अध्यक्षता नफीस अनवर ने की। इसी तरह अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की ओर से जयंती के उपलक्ष्य में महानगर अध्यक्ष अरशद अली की मौजूदगी में करेली स्थित गौशिया मदरसे में गरीब बच्चों को कापी, पेन का वितरण किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से भी चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर हरदेव सिंह, इरशाद उल, शुभम शुक्ला समेत तमाम लोग उपस्थित थे। प्रीतम नगर में उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम की उपस्थिति में विचार गोष्ठी हुई। किसान कांग्रेस के कोआर्डिनेटर सुशील तिवारी, जितेंद्र तिवारी समेत कई नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed