फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rajeev pratap rudi

अपराध के मामले में बिहार से आगे हैं यूपी : राजीव प्रताप रूडी

Tue, 14 Feb 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
rajeev pratap rudi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं छपरा से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को सूबे की अखिलेश सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि बीते पांच साल के दौरान उत्तर प्रदेश देश की क्राइम कैपिटल बन गया है। अपराध के मामले में अभी तक बिहार की स्थितियां खराब मानी जाती थी लेकिन अब यूपी बिहार से भी दो कदम आगे है। शासन नाम की यहां कोई चीज नहीं है। यहां अखिलेश शासन की लचर व्यवस्था के तहत ही अपराध का बोलबाला है।
विज्ञापन


सूबे के शासन में एक परिवार के लोग जुड़े हुए हैं। यह स्थिति कुछ वर्ष पूर्व बिहार में भी थी, लेकिन वहां जनता ने इसका डटकर जवाब दिया। यही माहौल यूपी में भी बन गया है। पहले चरण के मतदान के बाद स्पष्ट है कि यूपी की जनता लोकसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा की विकास की राजनीति पर विश्वास कर रही है। इलाहाबाद न्यूज रिपोर्ट्स क्लब में पार्टी नेता सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, श्याम हेला आदि की मौजूदगी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यूपी में जातिवाद का चक्रव्यूह है। इसे सिर्फ भाजपा ही तोड़ सकती है।
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह जवानी की दोस्ती है। कौन किसके लिए कितना बोझ है यह आने वाले समय में मालूम पड़ जाएगा। सपा प्रचार कर रही है कि काम बोलता है, लेकिन अखिलेश सरकार का आधा अधूरा काम सिर्फ लखनऊ तक ही सीमित है। यूपी में कानून व्यवस्था का आलम ये है कि माननीय न्यायालय को यहां माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए बोलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग इलाहाबाद के अध्यक्ष की कारस्तानी भी छिपी नहीं है। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद यहां उनकी नियुक्ति को निरस्त किया गया था। टिकट वितरण के मामले में नेताओं की नाराजगी पर रूडी ने कहा कि नाराजगी वहीं रहती है जिस पार्टी से टिकट की चाह लोगों में ज्यादा होती है। इसके पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने शहर पश्चिमी के सल्लाहपुर और पुरामुफ्ती गांव में सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ जनसभाओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed