फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rajdhani train

कोहरे से राजधानी भी पस्त, हुई निरस्त

Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
rajdhani train
other
घने कोहरे की वजह से यात्रियों के सफर पर संकट आ गया है। मंगलवार को प्रयागराज एक्सप्रेस 11.10 घंटे की देरी से इलाहाबाद पहुंची। प्रयागराज जैसा ही हाल दिल्ली रूट की अन्य ट्रेनों का भी रहा। इस बीच पटना राजधानी भी निरस्त कर दी गई। बताया गया कि ट्रेन पिछले कई दिनों से घंटों देरी से चल रही है। इसी वजह से मंगलवार को उसे पटना से ही निरस्त कर दिया गया। पटना राजधानी समेत इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग और इलाहाबाद सिटी आने वाली 17 अन्य ट्रेनें भी निरस्त रहीं। एक साथ इतनी संख्या में ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


प्रयागराज एक्सप्रेस का इलाहाबाद पहुंचने का समय सुबह 6.50 बजे है लेकिन कोहरे की वजह से यह शाम छह बजे इलाहाबाद पहुंच सकी। विलंब से आने की वजह से इसका अप रैक रात 9.30 बजे की बजाय रात एक बजे इलाहाबाद से रवाना किया जा सका। इसके अलावा डाउन राजधानी 22 घंटे तो सोमवार की रात आने वाली डाउन महाबोधि 24 घंटे की देरी से इलाहाबाद पहुंची। जो ट्रेनें निरस्त रहीं उसमें 12382 पूर्वा एक्सप्रेस, 12398 महाबोधि एक्सप्रेस, 12505/12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12873 हटिया-आनंद विहार, 14005/14006 लिच्छवी एक्सप्रेस, 14217/14218 प्रयाग-चंडीगढ़, 12333/12334 इलाहाबाद सिटी-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस, 54101/54102 प्रयाग-कानपुर, 55126/55129 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह, 12308 जोधपुर-हावड़ा प्रमुख रूप से शामिल रहीं। उधर विलंब से आने की वजह से दिल्ली दुरंतो रात 10.40 की बजाय रात 12.30 बजे रवाना की गई, जबकि इलाहाबाद-जयपुर को रात 11.30 बजे की बजाय सुबह चार बजे रवाना करने की तैयारी की गई।
विज्ञापन


प्रमुख ट्रेनों की लेट लतीफी
12382    पूर्वा एक्सप्रेस    18 घंटे
12304    डाउन पूर्वा    35 घंटे
15484    महानंदा एक्सप्रेस    18 घंटे
12302    हावड़ा राजधानी    13 घंटे
12402    मगध एक्सप्रेस    13 घंटे
12818    आनंद विहार-हटिया    18 घंटे
12561    स्वतंत्रता सेनानी    16 घंटे

12582    नई दिल्ली-मंडुवाडीह    15 घंटे
12562    डाउन स्वतंत्रता सेनानी    17 घंटे
13008    तूफान एक्सप्रेस    23 घंटे
12988    अजमेर-सियालदाह    20 घंटे
14116    हरिद्वार-इलाहाबाद    11.35 घंटे
12404    जयपुर-इलाहाबाद    19 घंटे
22806    नई दिल्ली-भुवनेश्वर    34 घंटे
12802    पुरुषोत्तम एक्सप्रेस    11 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed