फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raja Bhaiya: Hearing of divorce case of MLA Rajabhaiya and Bhanvi Kumari Singh postponed, know what was the re

Raja Bhaiya : विधायक राजाभैया और भानवी कुमारी सिंह के तलाक मामले की सुनवाई टली, जानें क्या रही वजह

Mon, 10 Apr 2023 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 09:39 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक के मामले में सुनवाई 23 मई तक के लिए टल गई। तलाक की अर्जी राजा भैया की ओर से दाखिल की गई थी। यह मामला दिल्ली की साकेत कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन
Raja Bhaiya: Hearing of divorce case of MLA Rajabhaiya and Bhanvi Kumari Singh postponed, know what was the re
Prayagraj News : राजाभैया और भानवी सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक के मामले में सुनवाई 23 मई तक के लिए टल गई। तलाक की अर्जी राजा भैया की ओर से दाखिल की गई थी। यह मामला दिल्ली की साकेत कोर्ट में लंबित है। अदालत ने राजा भैया की पत्नी भानवी को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा था।परिवार अदालत जज शुनाली गुप्ता सोमवार को छुट्टी पर थीं। इसलिए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


लिंक मजिस्ट्रेट के समक्ष भानवी के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। राजा भैया ने तलाक याचिका में आरोप लगाया है कि भानवी सिंह ने ससुराल छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर दिया है। रघुराज प्रताप सिंह की ओर से पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की गई थी। याचिका में क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा गया है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की शादी को 28 साल हो गए हैं।
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले राजा भैया की पत्नी भानवी ने जोर बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। तब उन्होंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद दूसरी एफआईआर राजा भैया पर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा भैया की पत्नी ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल के खिलाफ ईओडब्ल्यू में वित्तीय अनियमितता को लेकर मामला दर्ज कराया था। कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह एक कंपनी साथ में मिलाकर चला रहे थे। भानवी का आरोप है कि अक्षय प्रताप ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी कंपनी के ज्यादातर शेयर हथिया लिए। अक्षय प्रताप सिंह, राजा भैया के बेहद करीबी माने जाते हैं।

1995 में हुई थी शादी
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजाभैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भानवी 20 वर्ष की थी। दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच कुछ खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं।

अक्षय प्रताप पर मुकदमे के बाद सामने आया कलह

राजाभैया और उनकी पत्नी के बीच कलह की बात कई वर्षों से चल रही थी लेकिन यह मामला सार्वजनिक तब हो गया जब भानवी सिंह ने राजाभैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed