फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raipur, Dehradun flight will be regular from today

प्रयागराज से रायपुर और देहरादून की उड़ान आज से हो जाएगी नियमित

Sat, 17 Jul 2021 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jul 2021 10:08 PM IST
सार

  • 15 अगस्त के बाद कोलकाता उड़ान शुरू होने की संभावना

विज्ञापन
Raipur, Dehradun flight will be regular from today
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

पिछले कई दिनों से बंद चल रही प्रयागराज-रायपुर और प्रयागराज-देहरादून फ्लाइट का संचालन निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। यह दोनों फ्लाइट रविवार 18 जुलाई से शुरू हो जाएगी। खास बात यह कि दोनों ही फ्लाइट अब हर रोज यहां से उड़ान भरेंगी। कोरोना की वजह से बीच में इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन ही हो रहा था। बाद में यह दोनों ही उड़ान बंद कर दी गईं थी।
विज्ञापन


इंडिगो द्वारा जारी की गई समय सारिणी के हिसाब से एटीआर श्रेणी का विमान सुबह 8.35 बजे रायपुर से उड़ान भरेगा जो 10.20 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगा। बाद में यही विमान प्रयागराज से देहरादून के लिए 11.10 बजे उड़ान भरेगा जो दोपहर 1.05 बजे देहरादून एवं  डेढ़ बजे वापस प्रयागराज के लिए उड़ान भर कर यहां दिन में 3.20 बजे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


20 मिनट के अंतराल के बाद यही विमान रायपुर के लिए दोपहर 3.30 बजे उड़ेगा। वहां इसके पहुंचने का समय शाम 5.25 बजे रहेगा। उधर प्रयागराज-कोलकाता उड़ान को लेकर कहा जा रहा है कि उसका संचालन 15 अगस्त के बाद इंडिगो द्वारा शुरू किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज एयरपोर्ट में इंडिगो की  मुंबई, बंगलूरू, पुणे, भोपाल, भुवनेश्वर, गोरखपुर एवं एलाइंस एयर की दिल्ली, बिलासपुर फ्लाइट से कुल 1101 यात्रियों का आवागमन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी नहीं
प्रयागराज से विमान द्वारा पुणे और मुंबई जाने वाले ऐसे यात्री जो कोविड वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके हैं, उन्हें अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जरूरत नहीं है। पूर्व में महाराष्ट्र सरकार के नियम के तहत घरेलू उड़ानों से मुंबई, पुणे पहुंचने वाले यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से पहले निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया गया था। ये आरटी-पीसीआर रिपोर्ट मुंबई पहुंचने के 48 घंटों के भीतर की होनी जरूरी थी। इस बीच जिन लोगों को अभी वैक्सीन की एक ही डोज लगी है उनके लिए निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी है। हालांकि अब रियायत देते हुए उसे 72 घंटे कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed