फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways to run on-demand special trains for the NEET exam.

Prayagraj News: नीट परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Railways to run on-demand special trains for the NEET exam.
- प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी स्टेशन पर रखे जाएंगे रिजर्व रेक
विज्ञापन

- रोडवेज और सिटी बसों में परीक्षार्थियों से लिया जाएगा आधा किराया, रिजर्व में रखी जाएंगी 50 बसें

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रेलवे ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनें चलाएगा वहीं यूपी रोडवेज की बसों में परीक्षार्थी से आधा किराया लिया जाएगा। यह व्यवस्था 20 व 21 जून को लागू रहेगी।
इस संबंध में शासन के विशेष सचिव केपी सिंह ने प्रबंध निदेशक परिवहन निगम को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों के साथ ही सिटी पीसीटीएसएल (प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड) से संचालित ई-बसों में भी किराया आधा रहेगा। 50 बसें रिजर्व में भी रहेंगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने अपने प्रमुख स्टेशन प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी आदि रेलवे स्टेशन से ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की है। जिस रूट पर परीक्षार्थियों की भीड़ रहेगी उसी रूट पर स्पेशल ट्रेन चला दी जाएगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर सहायता बूथ भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन का यात्री आश्रय स्थल भी परीक्षार्थियों के लिए खुला रहेगा। मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार परीक्षा को लेकर प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के रेक भी रिजर्व में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed