{"_id":"6a3673e3a444e4fd6f0f8167","slug":"railways-to-run-on-demand-special-trains-for-neet-reserve-rakes-to-be-stationed-at-several-stations-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : नीट के लिए रेलवे चलाएगा ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर रखे जाएंगे रिजर्व रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : नीट के लिए रेलवे चलाएगा ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर रखे जाएंगे रिजर्व रैक
Sat, 20 Jun 2026 04:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Jun 2026 04:35 PM IST
सार
नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रेलवे ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनें चलाएगा वहीं यूपी रोडवेज की बसों में परीक्षार्थी से आधा किराया लिया जाएगा। यह व्यवस्था 20 व 21 जून को लागू रहेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में शासन के विशेष सचिव केपी सिंह ने प्रबंध निदेशक परिवहन निगम को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों के साथ ही सिटी पीसीटीएसएल (प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड) से संचालित ई-बसों में भी किराया आधा रहेगा। 50 बसें रिजर्व में भी रहेंगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने अपने प्रमुख स्टेशन प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी आदि रेलवे स्टेशन से ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की है। जिस रूट पर परीक्षार्थियों की भीड़ रहेगी उसी रूट पर स्पेशल ट्रेन चला दी जाएगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर सहायता बूथ भी रहेंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन का यात्री आश्रय स्थल भी परीक्षार्थियों के लिए खुला रहेगा। मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार परीक्षा को लेकर प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के रेक भी रिजर्व में रखे जाएंगे।