Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways: Railways increases trips of special trains for the festive season; schedule released

रेलवे : त्योहारों पर रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Wed, 04 Nov 2026 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 08:55 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार का निर्णय लिया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 01043 अब 24 नवंबर तक और समस्तीपुर से एलटीटी (01044) 26 नवंबर तक एक-एक अतिरिक्त फेरा लगाएगी।

विज्ञापन
Railways: Railways increases trips of special trains for the festive season; schedule released
रेलवे ट्रैक से होकर गुजरती ट्रेन।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार का निर्णय लिया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 01043 अब 24 नवंबर तक और समस्तीपुर से एलटीटी (01044) 26 नवंबर तक एक-एक अतिरिक्त फेरा लगाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 01051 के फेरे 25 व 26 नवंबर तक और वाराणसी से एलटीटी (01052) के फेरे 26 व 27 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ (01123/01124) स्पेशल ट्रेन को 22 से 29 नवंबर के बीच दो अतिरिक्त फेरों के लिए विस्तारित किया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर (01143) स्पेशल ट्रेन 22 से 29 नवंबर तक और दानापुर-एलटीटी (01144) 23 से 30 नवंबर तक आठ-आठ अतिरिक्त फेरे लगाएगी। हडपसर-गाजीपुर सिटी (01431/01432) स्पेशल ट्रेन के फेरों को भी 24 से 29 नवंबर के बीच दो-दो फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन

सूबेदारगंज होकर चलेंगी दो जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें

छठ और दिवाली के लिए आनंद विहार से सबौर और नई दिल्ली से हावड़ा के बीच दो जोड़ी विशेष आरक्षित ट्रेनें चलेंगी। इनका सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहराव होगा। पहली विशेष ट्रेन (04066) आनंद विहार टर्मिनल-सबौर स्पेशल छह, सात, 11 और 12 नवंबर को आनंद विहार से चलेगी। ट्रेन दोपहर 3:45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी और 3:50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में गाड़ी (04065) सबौर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन सात, आठ, 12 एवं 13 नवंबर को सबौर से प्रस्थान करेगी, जो देर रात 11:45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यहां से 11:50 बजे आनंद विहार रवाना होगी। दूसरी गाड़ी (04054) नई दिल्ली-हावड़ा आरक्षित विशेष एक्सप्रेस पांच, सात, 11 और 12 नवंबर को नई दिल्ली से रवाना होगी। ट्रेन अगली सुबह 06:10 बजे सूबेदारगंज आएगी और 06:15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी (04053) हावड़ा-नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस छह, सात, नौ, 13 एवं 14 नवंबर को हावड़ा से चलेगी। यह शाम 06:40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी और 06:45 बजे नई दिल्ली रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed