{"_id":"6ad0d15fdb0801ac5b077c16","slug":"railways-is-running-three-puja-special-trains-to-south-india-and-delhi-these-trains-will-halt-at-prayagraj-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दक्षिण भारत और दिल्ली के लिए रेलवे चला रहा तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दक्षिण भारत और दिल्ली के लिए रेलवे चला रहा तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज
Thu, 15 Oct 2026 06:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:43 PM IST
सार
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें देश के विभिन्न रूटों से चलकर प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगी।
विज्ञापन
पूजा स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें देश के विभिन्न रूटों से चलकर प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगी। इससे बिहार, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा और दक्षिण भारत आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु के पोतनूर से बरौनी के बीच गाड़ी संख्या 06139 विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर 2026 (शुक्रवार) को सुबह 06:15 बजे पोतनूर से चलेगी। यह रविवार को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 01:30 बजे पहुंचेगी और 01:35 बजे बरौनी के लिए रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06140 बरौनी-पोतनूर स्पेशल ट्रेन 19 अक्तूबर 2026 (सोमवार) को बरौनी से चलकर उसी रात प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 10:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 10:35 बजे पोतनूर के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
मालदा टाउन और शकूरबस्ती के बीच गाड़ी संख्या 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर (शुक्रवार) को चलेगी। यह शनिवार को सूबेदारगंज स्टेशन पर सुबह 03:55 बजे पहुंचेगी और 04:00 बजे दिल्ली के लिए बढ़ेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर 2026 (शनिवार) को सूबेदारगंज स्टेशन पर शाम 06:30 बजे आकर 06:35 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना होगी। ओडिशा के खुर्दा रोड से शकूरबस्ती के बीच एक वनवे पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 08423) शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2026 को चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर पूर्वाह्न 10:55 बजे पहुंचकर 11:00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन