{"_id":"66f1b6374380db003c0e5093","slug":"railways-is-making-a-special-app-for-the-convenience-of-the-passengers-coming-to-mahakumbh-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की राह होगी आसान: रेलवे के मोबाइल एप में समाएगा महाकुंभ, दिसंबर में होगा लॉन्च; जानें क्या है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की राह होगी आसान: रेलवे के मोबाइल एप में समाएगा महाकुंभ, दिसंबर में होगा लॉन्च; जानें क्या है खास
Tue, 24 Sep 2024 12:11 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:11 AM IST
सार
एप के माध्यम से यात्रियों को प्रयागराज के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही वहां कैसे पहुंचा जाए उसके बारे में भी बताया जाएगा। प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों तक कैसे पहुंचा जाए और वहां से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी भी एप की मदद से मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन एक विशेष एप बना रहा है। इसमें ट्रेनों की समय सारिणी, स्टेशन पहुंचने का रास्ता सहित रेलवे से जुड़ी अन्य जानकारियां होंगी। एप को दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी है। इसका नाम ‘रेल महाकुंभ सेवा’ रखा जा सकता है।
विज्ञापन
एप के माध्यम से यात्रियों को प्रयागराज के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही वहां कैसे पहुंचा जाए उसके बारे में भी बताया जाएगा। प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों तक कैसे पहुंचा जाए और वहां से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी भी एप की मदद से मिलेगी। इसे दिसंबर से पहले भी लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
यात्रियों को स्टेशन पर यात्री सुविधाएं, मेला विशेष ट्रेनें, स्टेशनों पर यात्री आश्रय, आरपीएफ आपके लिए, मेले में रेलवे शिविर, आपातकालीन संपर्क, रेलवे टिकट बुकिंग भी इस एप में रहेगी। एप हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसमें फोटो गैलरी उपलब्ध होगी। जिसमें अतीत और वर्तमान महाकुंभ मेला की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए रेलवे मोबाइल एप बना रहा रहा है। इससे यात्रियों को खासी सहूलियत होगी। - हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन