फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways earned Rs 137 crore from ticket sales alone

महाकुंभ : सिर्फ टिकट बिक्री से ही रेलवे की हो गई 137 करोड़ की कमाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Railways earned Rs 137 crore from ticket sales alone
महाकुंभ के दौरान उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने 11 जनवरी से 19 फरवरी तक सिर्फ टिकट बिक्री से ही 137 करोड़ रुपये की कमाई की है।मेले का अंतिम स्नान 26 फरवरी को है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है एनसीआर के चार स्टेशनों से टिकट बिक्री से होने वाली आय का आंकड़ा 160 करोड़ तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

महाकुंभ के मौके पर उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के आठ रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन हो रहा है। एनसीआर के प्रयागराज, नैनी, छिवकी एवं सूबेदारगंज स्टेशन पर 11 जनवरी से 19 फरवरी की अवधि में 33.64 लाख यात्रियों ने जनरल श्रेणी के टिकट खरीदे। इससे 43.71 करोड़ रुपये की आय हुई।
विज्ञापन

इसमें सर्वाधिक 23.83 यात्रियों ने प्रयागराज जंक्शन से टिकट लिए। इसका कुल मूल्य 30.07 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह इन चारों स्टेशनों से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियाें की संख्या इस अवधि में 10.71 लाख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रेलवे को 93.61 करोड़ रुपये आय हुई। आरक्षित और अनारक्षित टिकट की बिक्री का आंकड़ा जोड़ा जाए तो यह 137.32 करोड़ होता है। इस तरह से इन चारों ही स्टेशन से टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या 44.35 लाख 19 फरवरी तक हो गई है।

---
पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे ने अभी नहीं जारी किए आंकड़े
पूर्वोत्तर रेलवे ने झूंसी, रामबाग एवं उत्तर रेलवे ने प्रयाग एवं फाफामऊ जंक्शन के टिकट बिक्री के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि इन चारों स्टेशनों से भी टिकट बिक्री से आय तकरीबन 100 करोड़ के करीब है।

---
जितने टिकट बिके, उससे कहीं ज्यादा ने मुफ्त यात्रा की
महाकुंभ के मौके पर रेलवे का जोर टिकट बिक्री से ज्यादा यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने पर है। एक अनुमान के मुताबिक, मेला अवधि में जितनी संख्या में अनारक्षित टिकट बिके हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग बिना टिकट सफर कर चुके हैं।
तमाम यात्री चेकिंग स्टाफ से यही कहते दिखाई दे रहे हैं कि महाकुंभ में सरकार ने फ्री सफर की सौगात दी है। बीते दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था। दानापुर रेल मंडल के प्रबंधक जयंत कुमार महाकुंभ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने रविवार शाम बक्सर स्टेशन पहुंचे।
यहां ट्रेन का इंतजार कर रहीं महिलाओं से टिकट के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्री कर दिया है। प्रयागराज में भी स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री चेकिंग स्टाफ से सरकार द्वारा निशुल्क सफर की बात कर रहे हैं, हालांकि अब आसपास के स्टेशनों पर जांच तेज कर दी गई है।


--

यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार काफी स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। महाकुंभ अवधि में स्पेशल ट्रेन संचालन का रिकाॅर्ड भी बना है। आगे भी ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन महाकुंभ अवधि में होता रहेगा। टिकट बिक्री से करोड़ों की आय भी हुई है। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed