फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway will stop the bridge on the side of the bridge from Jio Cell

जियो सेल से पुल के किनारे वाले कटान को रोकेगा रेलवे

Tue, 04 Aug 2020 02:51 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Railway will stop the bridge on the side of the bridge from Jio Cell
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बारिश के दिनों में नदी में अचानक पानी बढ़ने और उसकी वजह से रेल पुल के किनारे होने वाली कटान को रोकने का रेलवे ने अब एक नया तरीका इजाद किया है । उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने अपने पुल के किनारे मिट्टी कटान से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जियो सेल तकनीक अपनाई है।
विज्ञापन


यह तकनीक का प्रयोग रेलवे प्रयागराज स्थित नैनी यमुना पुल के अलावा उत्तर मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले सभी महत्वपूर्ण पुलों के पहले मिट्टी कटाव रोकने के लिए करेगा। बारिश के दिनों में नदी के तेज बहाव से रेलवे पुलों के किनारे मिट्टी में कटान हो जाती है। इस वजह से रेल ट्रैक भी असुरक्षित हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में पुल के पास मिट्टी की कटान ना हो इसके लिए रेलवे में प्रयोग के तौर पर जियो सेल तकनीक का इस्तेमाल शुरू कियाहै। इसके तहत ब्रिज के पहले मिट्टी कटान रोकने के लिए मजबूत फाइबर के तीन-तीन इंच के खाचो की बड़ी सी श्रृंखला को जमीन में बिछाया जाता है। इसके बाद इन खाचों में मिट्टी भर दी जाती है। मिट्टी भरने के बाद चाहे तो उसमें घास भी लगाई जा सकती है। रेलवे अफसर बताते हैं कि यह खांचा तकरीबन 50 मीटर तक बिछाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस तकनीक का प्रयोग उत्तर मध्य रेलवे में पहली बार आगरा के स्ट्रैची ब्रिज के पास किया गया है। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जिओ सेल तकनीक से हम मिट्टी कटान से होने वाली दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोक सकते हैं ,और यह तकनीक अच्छी और सस्ती भी है। एनसीआर जोन के सभी महत्वपूर्ण पलों के पहले मिट्टी के कटाव रोकने के लिए इस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed