फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway will soon get application for about 10 thousand posts of Group D

ग्रुप डी के करीब 10 हजार पदों के लिए रेलवे जल्द निकालेगा आवेदन

Sat, 06 May 2017 02:17 AM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राहुल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 May 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Railway will soon get application for about 10 thousand posts of Group D
नौकरी
रेलवे में नौकरी चाह देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे जल्द ही ग्रुप डी के करीब 10 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। रेल भर्ती प्रकोष्ठ इलाहाबाद द्वारा शीघ्र ही ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पिछले दिनों ही उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) को ब्यौरा भेजा है।
विज्ञापन


एनसीआर जोन में पिछले चार वर्ष से ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया नहीं हुई है। जोन के इलाहाबाद, झांसी और आगरा मंडल में सैकड़ों की संख्या में ग्रुप डी के पद रिक्त हैं। चार वर्ष पूर्व रेल भर्ती प्रकोष्ठ इलाहाबाद की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया की गई थी, लेकिन जितने पदों में नियुक्ति हुई उससे कहीं ज्यादा ग्रुप डी के कर्मचारी बीते चार वर्ष के दौरान रिटायर हो चुके हैं। एनसीआर जोन की बात करें तो सिर्फ गैंगमैन के ही जोन में 3034 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्विचमैन, ट्रैकमैन, केबिनमैन, लीवरमैन, प्वाइंटसमैन, कीमैन, शंटर, वेल्डर, फिटर आदि के भी सैकड़ों पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को देखते हुए पिछले दिनों ही एनसीआर मुख्यालय की ओर से आरआरसी इलाहाबाद को ग्रुप डी के 9800 पदों पर नियुक्ति के लिए इंडेंट भेजा है। मुख्यालय से मिला यह ब्यौरा आरआरसी इलाहाबाद को मिल चुका है। अब आरआरसी इलाहाबाद ने इसके एप्रूवल के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मानी है। उम्मीद जताई जा रही है कि एनसीआर में रिक्त पदों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा जल्द ही ग्रुप डी के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आरआरसी इलाहाबाद को एप्रूवल दे दिया जाएगा। हालांकि अभी तय नहीं है बोर्ड कितने पदों का एप्रूवल देगा। आरआरसी इलाहाबाद के चेयरमैन विवेक प्रकाश ने एनसीआर मुख्यालय से ग्रुप डी के रिक्त पदों का ब्यौरा मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed