फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway Week in Ambala, the glimpse of Prayagraj Kumbha

अंबाला में रेलवे वीक, दिखेगी प्रयागराज कुंभ की झलक

Sat, 13 Jul 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Railway Week in Ambala, the glimpse of Prayagraj Kumbha
Railway Week in Ambala, the glimpse of Prayagraj Kumbha
अंबाला में रेलवे वीक, दिखेगी प्रयागराज कुंभ की झलक
विज्ञापन

एनसीआर प्रशासन लगाने जा रहा है प्रदर्शनी, दिखाई जाएगी कुंभ की डाक्यूमेंट्री
रिकार्ड समय में मानव रहित क्रासिंग समाप्त करने के लिए जीएम एनसीआर होंगे सम्मानित
प्रयागराज। हरियाणा के अंबाला में आयोजित 64 वें रेलवे सप्ताह कार्यक्रम में इस बार प्रयागराज में हुए कुंभ मेले की झलक देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से खास प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में जहां प्रयागराज में लगे कुंभ मेले के दुर्लभ चित्र लगाए जाएंगे तो वहीं कुंभ से जुड़ी खास डाक्यूमेंट्री रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिखाई जाएगी। रेलमंत्री इस दौरान कुंभ में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अफसरों एनसीआर के अफसरों को भी सम्मानित करेंगे।

अंबाला में रेलवे वीक की शुरुआत 21 जुलाई को होगी। इस कार्यक्रम में रेलमंत्री, रेल राज्यमंत्री, चेयरमैन रेलवे बोर्ड, सभी बोर्ड सदस्य एवं विभिन्न जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, डीआरएम एवं प्रमुख अफसर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में सभी जोनल रेलवे की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, लेकिन अन्य जोनल रेलवे के मुकाबले एनसीआर की प्रदर्शनी औरों से अलग रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि एनसीआर प्रशासन पहली बार इस प्रदर्शनी में कुंभ की यादों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने जा रहा है। प्रदर्शनी में कुंभ मेले की डाक्यूमेंट्री दिखाने के साथ ही इस पर्व को लेकर रेलवे द्वारा की गई तैयारियों की एक छोटी फिल्म भी दिखाएगा। मौनी अमावस्या एवं प्रमुख पर्व के दौरान भीड़ कैसी नियंत्रित की, वह भी प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा। इसके अलावा कुंभ की तमाम फोटो भी वहां प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएगी। इस दौरान रेलमंत्री जीएम एनसीआर राजीव चौधरी को मानव रहित फाटकों को रिकार्ड समय में समाप्त करने के लिए सम्मानित करेंगे। इसके अलावा सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर नसीमुद्दीन, तत्कालीन एडीआरएम एके द्विवेदी, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीएससी अमरेश कुमार, सीनियर डीपीओ अभिषेक रंजन एवं सीनियर अफसर जगजीत सिंह तापड़िया, आकांशु गोविल, शिवसिंह, डा. परवेज अहमद, प्रवीन कुमार यादव, इंदर पाल सिंह, राहुल चौधरी, पीके ओझा आदि को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed