फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway Schedule of 11 special trains released for Mahakumbh, will operate from Subedarganjल

Railway: महाकुंभ के लिए 11 विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी, सूबेदारगंज, छिवकी और प्रयागराज जंक्शन से होगा संचालन

Wed, 18 Dec 2024 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 05:49 PM IST
सार

गाड़ी संख्या-01801/01802 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-सूबेदारगंज का संचालन चार जनवरी से 23 फरवरी तक सप्ताह में दो दिन (शनिवार एवं रविवार) किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या-01901/01902 आगरा फोर्ट-सूबेदारगंज कुंभ मेला सुपरफास्ट स्पेशल भी सप्ताह में दो दिन चलेगी।

विज्ञापन
Railway Schedule of 11 special trains released for Mahakumbh, will operate from Subedarganjल
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे की ओर से महाकुंभ के लिए 11 विशेष अप-डाउन ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत कुछ ट्रेनें सूबेदारगंज तो कुछ छिवकी और प्रयागराज जंक्शन से होकर संचालित की जाएंगी। गाड़ी संख्या-01801/01802 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-सूबेदारगंज का संचालन चार जनवरी से 23 फरवरी तक सप्ताह में दो दिन (शनिवार एवं रविवार) किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या-01901/01902 आगरा फोर्ट-सूबेदारगंज कुंभ मेला सुपरफास्ट स्पेशल भी सप्ताह में दो दिन चलेगी।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या-01033/01034 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से मऊ के बीच नाै जनवरी से 26 फरवरी तक (सात फेरे) संचालित होगी, जबकि मऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल तक 10 जनवरी से 27 फरवरी तक (सात फेरे) चलेगी। इसी प्रकार पुणे-मऊ के बीच ट्रेन संख्या-01455/01456 आठ जनवरी 21 फरवरी तक (छह फेरे) और वापसी में मऊ से नाै जनवरी से 22 फरवरी तक (छह फेरे) संचालित होगी।
विज्ञापन


प्रयागराज होकर नागपुर-दानापुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या- 01217/01218 अप में 26 जनवरी से 23 फरवरी (चार फेरे) व डाउन में 27 जनवरी से 24 फरवरी के बीच चलाई जाएगी। प्रयागराज जंक्शन होकर हावड़ा-टूंडला के बीच चलने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेनों में संख्या-03021/03022, संख्या-03023/03024 संख्या-03025/03026 और संख्या-03029/03030 का संचालन एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच किया जाएगा। इसके अलावा हावड़ा-भिंड के बीच कुंभ स्पेशल ट्रेन संख्या-03031/03032 और 03033/03034 का संचालन आठ फेरे में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed