{"_id":"5fe898c98ebc3e3d527c7d59","slug":"railway-s-biggest-recruitment-test-will-start-from-today-1-55-lakh-candidates-will-give-exam-for-4099-posts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आज से होगी शुरू, 4099 पदों के लिए 1.55 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आज से होगी शुरू, 4099 पदों के लिए 1.55 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Sun, 27 Dec 2020 07:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:53 PM IST
सार
इन शहरों में बनाए गए हैं एनटीपीसी के परीक्षा केंद्र
प्रयागराज 13
कानपुर 10
अलीगढ 1
झांसी 3
ग्वालियर 2
आगरा 8
मथुरा 2
मुरादाबाद 1
देहरादून 6
रुडक़ी 3
विज्ञापन
rrb c key
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड ( आरआरबी) द्वारा नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी ( एनटीपीसी) के विभिन्न पदों के लिए सोमवार से भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है। स्टेशन ,क्लर्क गुड्स गार्ड समेत कई लोकप्रिय पदों में भर्ती को लेकर यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा बताई जा रही है। परीक्षा में रिकॉर्ड परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए इसे कई चरणों में कराया जा रहा है। इसका पहला चरण सोमवार 28 दिसंबर से शुरू होगा जो 13 जनवरी 2021 तक चलेगा। आरआरबी प्रयागराज यह परीक्षा 3 राज्यों के 10 शहरों में आयोजित कराने जा रहा है।
विज्ञापन
देश भर में रेलवे के एक लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्ति के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के पहले चरण में देश भर में कुल 23 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आरआरबी प्रयागराज की बात करें तो इसके अधीन 1.55 लाख अभ्यर्थी पहले चरण में परीक्षा देंगे। आरआरबी प्रयागराज ने परीक्षा संपन्न करवाने के लिए तीन राज्यों के दस शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। यह परीक्षार्थी कुल 4099 पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
परीक्षा
- फोटो : demo pic
प्रयागराज में सोमवार को आयोजित परीक्षा के लिए कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा देने के लिए बाहर से आने वाले तमाम अभ्यर्थी रविवार को ही प्रयागराज पहुंच गए। कुछ परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र तक रविवार को ही पहुंच गए। हालांकि शहर के दूर दराज वाले इलाके में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की वजह से अभ्यर्थियों को परेशानी भी हुई। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा के लिए तीन राज्यों के दस शहर प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, रुडक़ी एवं देहरादून में 49 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा दो पॉलियों में सुबह 10.30 से 12 एवं दिन में तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों से परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचने को कहा गया है।