{"_id":"6999937c23f70e16f6052000","slug":"railway-promotion-exam-postponed-to-be-held-in-two-phases-in-april-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : प्रमोशन परीक्षा टली, अब अप्रैल में दो चरणों में होगी, 1.75 लाख रेलकर्मियों को अधिकारी बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway : प्रमोशन परीक्षा टली, अब अप्रैल में दो चरणों में होगी, 1.75 लाख रेलकर्मियों को अधिकारी बनने का मौका
Sat, 21 Feb 2026 04:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 04:44 PM IST
सार
रेलवे बोर्ड ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) की तारीखों में बदलाव कर दिया है। आठ मार्च को होने वाली परीक्षा अब 12 और 19 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेलवे बोर्ड ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) की तारीखों में बदलाव कर दिया है। आठ मार्च को होने वाली परीक्षा अब 12 और 19 अप्रैल को होगी। बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर मनदीप कुमार की ओर जारी आदेश के अनुसार, 50-50 प्रतिशत उम्मीदवारों को दो अलग-अलग तारीखों (12 व 19 अप्रैल) पर परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इसका जिम्मा आरआरबी अजमेर को सौंपा गया है। 11 मई को परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
आठ जून को सफल उम्मीदवारों का फाइनल पैनल तैयार कर लिया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में जून तक की संभावित रिक्तियों को भी शामिल किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) सहित विभिन्न जोनों के करीब 1.75 लाख रेल कर्मचारी इस परीक्षा में बैठेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई तिथियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन