फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway: Preparations to provide disposal bedrolls to passengers at Prayagraj Junction

Railway : प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को डिस्पोजल बेडरोल देने की तैयारी

Sat, 09 Oct 2021 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Oct 2021 10:03 PM IST
सार

एनसीआर के प्रयागराज एवं अन्य स्टेशनों में बीते 19 माह से एसी कोच में नहीं मिल रहा है बेडरोज, अन्य जोनल रेलवे की तर्ज पर निर्धारित शुल्क लेकर यात्रियों को डिस्पोजल बेडरोल उपलब्ध करवाने पर चल रहा मंथन।

विज्ञापन
Railway: Preparations to provide disposal bedrolls to passengers at Prayagraj Junction
भारतीय रेल - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर रेलवे और मध्य रेलवे के तमाम रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिल रहे डिस्पोजल बेडरोल की सुविधा आने वाले दिनों में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल समेत उत्तर मध्य रेलवे के अन्य रेलवे स्टेशनों पर मिल सकती है। अन्य जोनल रेलवे की तरह एनसीआर प्रशासन ने भी यात्रियों को 
विज्ञापन

डिस्पोजल बेेडरोल उपलब्ध करवाने पर मंथन शुरू कर दिया गया है। 

इसकी रूपरेखा क्या होगी, इसका निर्धारण अफसरों द्वारा जल्द किया जाएगा। दरअसल कोविड की पहली लहर के पूर्व ही रेलवे द्वारा ट्रेनों के एसी कोच में दी जाने वाली बेडरोल की सुविधा बंद कर दी गई थी। तकरीबन 19 माह से यह सेवा बंद चल रही है। हालांकि बीते कुछ माह के दौरान कुछ जोनल रेलवे द्वारा स्थानीय स्तर पर यात्रियों को डिस्पोजल बेडरोल की सुविधा देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके लिए स्टेशनों पर काउंटर भी खोले गए हैं। वहां निर्धारित भुगतान कर यात्री डिस्पोजल बेडरोल प्राप्त कर सकत हैं। इसमें चादर, कंबल, तौलिया आदि शामिल है। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो अभी यहां किसी भी बड़े स्टेशन पर डिस्पोजल बेडरोल की सुविधा नहीं है। वहीं यात्रियों द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि जंक्शन पर डिस्पोजल बेडरोल की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा का कहना है कि  दूसरे जोनल रेलवे में डिस्पोजल बेडरोल की क्या व्यवस्था है उसके बारे में मालूम किया जा रहा है। डिस्पोजल बेडरोल को लेकर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed