फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway: Preparations to add sleeper coaches in Vande Bharat trains, number may increase from one to two

Railway : वंदे भारत ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़ने की तैयारी, एक से दो हो सकती है संख्या

Thu, 30 Nov 2023 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 12:27 PM IST
सार

चेन्नई स्थित इंट्रीगल कोच फैक्टरी में वंदे भारत के स्लीपर कोच तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे की स्लीपर वंदे भारत को मार्च 2023 तक चलाने की योजना है। इसके पूर्व स्लीपर कोच का फीडबैक लेने के लिए वर्तमान में चल रही कुछ वंदे भारत ट्रेनों में एक से दो स्लीपर कोच जोड़ने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है।

विज्ञापन
Railway: Preparations to add sleeper coaches in Vande Bharat trains, number may increase from one to two
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे भारत ट्रेनों में एक-एक कर स्लीपर कोच भी जोड़े जाएंगे। इसकी शुरुआत लंबी दूरी की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से होगी। इन ट्रेनों में पहले एक से दो स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। प्रयागराज होकर चलने वाली वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में यह सुविधा सबसे पहले मिल सकती है।

विज्ञापन


चेन्नई स्थित इंट्रीगल कोच फैक्टरी में वंदे भारत के स्लीपर कोच तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे की स्लीपर वंदे भारत को मार्च 2023 तक चलाने की योजना है। इसके पूर्व स्लीपर कोच का फीडबैक लेने के लिए वर्तमान में चल रही कुछ वंदे भारत ट्रेनों में एक से दो स्लीपर कोच जोड़ने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है।
विज्ञापन


पहले चरण में प्रयोग के तौर पर यह कोच लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेनों में लगाए जाएंगे। जिन ट्रेनों में स्लीपर कोच लगाए जाएंगे उनमें वाराणसी-नई दिल्ली, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन, माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली, नागपुर-इंदौर आदि वंदे भारत ट्रेन के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएफ चेन्नई में जो कोच बन रहे हैं, उनमें से एक-एक कर सिटिंग कोच लगाए जाएंगे। इसके किराये को लेकर रेलवे बोर्ड में मंथन चल रहा है। चर्चा है कि वर्तमान में चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी टू श्रेणी से वंदे भारत के स्लीपर का किराया कुछ ज्यादा हो सकता है। किराये का निर्धारण होने के बाद संबंधित रेल मंडलों को भेज दिया जाएगा। वंदे भारत के स्लीपर कोच में कुल 51 सीटें रहेंगी।

नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की बात करें तो यह देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। यह एक मात्र ऐसी वंदे भारत एक्सप्रेस है जिसकी नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन तक औसत स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। जनवरी 2024 में स्लीपर का एक से दो कोच इसमें लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed