{"_id":"62af3f718b014a2c127ef9b1","slug":"railway-passenger-bihar-road-difficult-three-dozen-trains-canceled-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"railway passenger : प्रयागराज से बिहार की डगर मुश्किल, तीन दर्जन ट्रेनें फिर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
railway passenger : प्रयागराज से बिहार की डगर मुश्किल, तीन दर्जन ट्रेनें फिर निरस्त
Sun, 19 Jun 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:53 PM IST
सार
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते प्रदर्शनकारियों के ट्रेनों को क्षति पहुंचाने से प्रभावित हुआ रेल परिचालन बीते तीन दिन से अस्त व्यस्त है। ट्रेनों के 12 से 14 घंटों तक देरी की वजह से रेलवे लगातार उन्हें निरस्त कर रहा है।
विज्ञापन
train
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना को लेकर दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों का परिचालन रविवार को भी गड़बड़ाया रहा। बिहार के रास्ते इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही अब तक सामान्य नहीं हो सकी है। रविवार को प्रयागराज से हावड़ा एवं पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ जाने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं। निरस्त होने वाली ट्रेनों में प्रमुख रूप से नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, पटना राजधानी एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
विज्ञापन
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते प्रदर्शनकारियों के ट्रेनों को क्षति पहुंचाने से प्रभावित हुआ रेल परिचालन बीते तीन दिन से अस्त व्यस्त है। ट्रेनों के 12 से 14 घंटों तक देरी की वजह से रेलवे लगातार उन्हें निरस्त कर रहा है। रविवार को भी दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं। हालांकि सोमवार से कुछ ट्रेनों के पटरी पर आने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि मंगलवार तक रेल संचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच रविवार का जंक्शन पहुंचे महेवा के महेंद्र तिवारी ने बताया कि उनका सीमांचल में रिजर्वेशन था, लेकिन स्टेशन आने पर मालूम पड़ा कि ट्रेन निरस्त है। इसलिए वह अब किसी दूसरी ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। इसी तरह नवाबगंज से आई शशिकला ने कहा कि उन्हें एनई एक्सप्रेस से अलीगढ़ जाना था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने की वजह से वह अब संगम एक्सप्रेस से रवाना होंगी। जंक्शन पर इस बीच कई अन्य ट्रेेनें विलंब से भी पहुंची। फिलहाल रविवार के मुकाबले सोमवार को भी तकरीबन दर्जन भर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रेलवे अफसरों को उम्मीद है कि मंगलवार तक सभी ट्रेनों का संचालन एक बार फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन