{"_id":"664d903ed311f8ea0505eade","slug":"railway-now-there-are-six-platforms-at-subedarganj-station-there-will-be-number-four-and-one-number-platform-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : सूबेदारगंज स्टेशन पर हो गए अब छह प्लेटफार्म, चार नंबर होगा एक नंबर प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : सूबेदारगंज स्टेशन पर हो गए अब छह प्लेटफार्म, चार नंबर होगा एक नंबर प्लेटफार्म
Wed, 22 May 2024 11:57 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 May 2024 11:57 AM IST
सार
पिछले कुंभ के पूर्व ही सूबेदारगंज स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में तैयार किया गया था। तब यहां राजरूपपुर साइड एक नई बिल्डिंग बनाई गई। अभी तक राजरूपपुर साइड में ही प्लेटफार्म नंबर चार है। उसी प्लेटफार्म से तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रेलवे कर रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर अब छह प्लेटफार्म हो गए हैं। यहां राजरूपपुर साइड स्टेशन बिल्डिंग से सटा प्लेटफार्म नंबर चार अब एक नंबर प्लेटफार्म होगा। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद यहां सभी प्लेटफार्म के नंबर बदल जाएंगे।
विज्ञापन
पिछले कुंभ के पूर्व ही सूबेदारगंज स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में तैयार किया गया था। तब यहां राजरूपपुर साइड एक नई बिल्डिंग बनाई गई। अभी तक राजरूपपुर साइड में ही प्लेटफार्म नंबर चार है। उसी प्लेटफार्म से तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रेलवे कर रहा है। अब महाकुंभ 2025 के मद्देनजर यहां दो और प्लेटफार्म बनाए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत प्लेटफार्म नंबर एक को प्लेटफार्म नंबर छह, जबकि प्लेटफार्म नंबर चार को प्लेटफार्म नंबर एक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर दो व तीन को अगले कुछ दिन बाद चार व पांच नंबर के रूप में पहचान मिलेगी। यहां प्लेटफार्म विस्तार के बाद टाइल्स लगाने व प्लेटफार्म शेड लगाने का कार्य होगा। यहां दो नए प्लेटफार्म बनकर तैयार हो गए हैं। इन्हें प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन कहा जाएगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर बदले जाने का कार्य शीघ्र होगा।
विज्ञापन