फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News : Special train for Mumbai will run via Prayagraj Junction

Railway News : प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन

Mon, 20 Jun 2022 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 10:25 PM IST
सार

गोरखपुर से गाड़ी संख्या 02104 प्रत्येक बुधवार 22 एवं 29 जून की सुबह तीन बजे चलेगी। देवरिया, मऊ, वाराणसी होते हुए सुबह 9.55 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी।

विज्ञापन
Railway News : Special train for Mumbai will run via Prayagraj Junction
Mumbai - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा एक स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है। प्रयागराज जंक्शन के रास्ते इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के लिए होगा। इसकी समय सारिणी सोमवार को जारी कर दी गई।

विज्ञापन



गोरखपुर से गाड़ी संख्या 02104 प्रत्येक बुधवार 22 एवं 29 जून की सुबह तीन बजे चलेगी। देवरिया, मऊ, वाराणसी होते हुए सुबह 9.55 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, भुसावल होते हुए अगले दिन दोपहर 1.15 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन



इसी तरह लोकमान्य तिलक से इसका संचालन 27 जून की सुबह 5.15 बजे होगा। जो अगले दिन सुबह 8.25-8.30 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं शाम 5.15 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। लोकमान्य तिलक से चलकर यह गाड़ी मंगलवार 21 जून को भी प्रयागराज जंक्शन आएगी। 23 कोच की स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 11, एसी थ्री के पांच, सामान्य श्रेणी के तीन, एसएलआर के दो एवं एसी टू एवं एसी फर्स्ट कम एसी टू का एक-एक कोच रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed